'राजस्थान का विकास हमारी बड़ी प्राथमिकता', चित्तौड़गढ़ में बोले पीएम मोदी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Oct 2023 12:24 PM
pm modi in rajasthan : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर वार किया. चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की सभा में उन्हें सुनने लाखों में लोग पहुंचे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया. इससे पहले पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की. चित्तौड़गढ़ में परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारे प्रेरणास्रोत बापू(महात्मा गांधी) और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती है. एक अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया. बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे. बीते 9 वर्षों में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान का विकास हमारी प्राथमिकता है.
PM Shri @narendramodi lays the foundation stone of various projects in Chittorgarh, Rajasthan.#मोदीमय_राजस्थान https://t.co/vRzOgTfW9m
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) October 2, 2023
परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद पीएम मोदी ने रोड शो किया जिसमें बीजेपी के समर्थन में नारे लगे.
राजस्थान का विकास बहुत बड़ी प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है. हमने राजस्थान में एक्सप्रेस वे, हाईवे व रेलवे जैसे आधुनिक बुनियादी ढांचे पर बहुत फोकस किया है. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हो या अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे, ये राजस्थान में ‘लाजिस्टिक्स’ से जुड़े क्षेत्र को नई शक्ति देने वाले हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान वह प्रदेश है जिसके पास अतीत की विरासत भी है, वर्तमान का सामर्थ्य भी है और भविष्य की संभावनाएं भी है. राजस्थान की यह त्रिशक्ति देश का सामर्थ्य भी बढ़ाती है.
7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी ने कहा कि आज चित्तौड़गढ़ में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है… गैस आधारित अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का अभियान चल रहा है…इससे उद्योगों का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. उन्होंने कहा कि आज 7200 करोड़ रुपये की जिन परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है उसमें भी इसका प्रतिबिंब है.
सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी थे जो चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद हैं. मोदी आरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंदिर में मौजूद पुजारियों का अभिवादन भी किया.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चितौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में पूजा अर्चना कर राजस्थान की खुशहाली और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।#मोदीमय_राजस्थान pic.twitter.com/yDy8BBYhEA
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) October 2, 2023
इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव
आपको बता दें कि राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. वर्तमान में यहां कांग्रेस की सरकार है. यहां की जनता हर साल अलग-अलग पार्टी को सत्ता में बैठाती है. यही वजह है कि कहा जा रहा है- इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










