20, 21, 22, 23 अप्रैल तक आंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी, मौसम लेगा करवट, IMD अलर्ट

Published by :Pritish Sahay
Published at :20 Apr 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
20, 21, 22, 23 अप्रैल तक आंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी, मौसम लेगा करवट, IMD अलर्ट

Rain Warning: 20 से 23 अप्रैल के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से लेकर असम मेघालय, बिहार ओडिशा समेत कई और राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा. आईएमडी ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि 20 से 23 अप्रैल के बीच कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है. इस दौरान आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है. भारत के उत्तर , मध्य और पूर्वी इलाकों में बादल छाए रहने और बिजली गिरने की आशंका है.

पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली समेत कई और राज्यों में एक दो दिन आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है.

बिहार-झारखंड, बंगाल और ओडिशा में बारिश और तूफानी हवा

20 से 23 अप्रैल के दौरान ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. 20 और 21 अप्रैल को झारखंड में गरज, बिजली चमकने और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 23 अप्रैल को बिहार में गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहा सकती है.

असम मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 23 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. 20 से 22 अप्रैल के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवा की संभावना है. हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 20 से लेकर 22 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवा के साथ बारिश

20 से 23 अप्रैल के दौरान तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश की संभावना है. 20 से 22 अप्रैल के दौरान रायलसीमा में बिजली चमकने के साथ तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा केरल और माहे में भी 23 अप्रैल तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. 22 और 23 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बारिश हो सकती है.

Also Read: कोलकाता में झुलसायेगी धूप, बंगाल में लू चलने के आसार, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola