Rain Alert: भारी बारिश और तेज हवा की चपेट में आधा भारत, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की वॉर्निंग

Bihar Rain Alert
Rain Alert: आधे भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई इलाकों में भारी बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में भी हल्की बारिश के साथ बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है. अगले 24 घंटों में झारखंड, ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं.
Rain Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी बारिश का दौर जारी है. मध्य भारत और दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के कई इलाकों के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के भी कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई इलाकों में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश हुई है. अगले 24 घंटों में झारखंड, ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं.
पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव
एक Cyclonic Circulation उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मोरिन क्षेत्र में 3.1 किमी की ऊंचाई पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. स्काईमेट वेदर ी एक रिपोर्ट के मुताबिक इन सब चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा बिहार और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है. इसके कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव दिख रहा है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है.
अगले दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम
- मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 2 से 6 अप्रैल छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान आंधी, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है.
- मध्य भारत, महाराष्ट्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा 4 अप्रैल समान मौसम की स्थिति रहेगी.
- 2 से 5 अप्रैल के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय और आसपास के घाट क्षेत्रों में आंतरिक कर्नाटक के छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
- कई दिनों की गर्मी के बाद गुरुवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में बारिश हो रही है. वहीं तमिलनाडु के रामेश्वरम में भी गुरुवार को भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण निचले इलाकों में हल्का जलभराव हो गया है.
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और कोंकण-गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. झारखंड, ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










