जनसेवा एक्सप्रेस से हरियाणा जा रहे पूर्णिया के युवक की लाश पटरी पर मिली, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग

Purnia News: बिहार से हरियाणा जा रहे एक युवक की क्षत-विक्षत लाश पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने कहा है कि 25 वर्षीय संजीत ऋषिदेव की हत्या हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Purnia News: मुरलीगंज रेलवे स्टेशन से पूर्णिया की ओर आउटर सिग्नल सिग्नल के करीब शनिवार को रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुरलीगंज पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

पूर्णिया जिला का रहने वाला है युवक

व्यक्ति के मृत पाए जाने जानकारी होते आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ घटना स्थल के पास जुट गई. मृतक युवक की पहचान पूर्णिया जिला के बरहारा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड छह निवासी संजीत ऋषिदेव (25) वर्ष के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते हीं मृतक के भाई संजू ऋषिदेव सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

मजदूरी कर परिवार चलाता था युवक

परिजनों ने बताया कि संजीत हरियाणा में मजदूरी करता है. वह शुक्रवार की शाम बनमनखी स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस से हरियाणा जा रहा था. मृतक के बहनोई ने कहा कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत की हत्या किया गया है. शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन