भारत का एक और दुश्मन ढेर: पुलवामा हमले की साजिश रचने वाला आतंकी हमजा बुरहान मारा गया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 May 2026 4:26 PM
हमजा बुरहान, फाइल फोटो
Hamza Burhan killed: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मारा गया. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Hamza Burhan killed: बुरहान पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था. उसे मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया. 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले की साजिश रचने में हमजा बुरहान की बड़ी भूमिका थी. उस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे.
2022 में मोदी सरकार ने बुरहान को किया था आतंकवादी घोषित
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2022 में हमजा बुरहान को आतंकवादी घोषित किया था. सरकार की ओर से तो अधिसूचना जारी की गई थी, उसमें कहा गया था- अरजुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर, उम्र 23 वर्ष, खरबतपोरा, रत्नीपोरा, पुलवामा का निवासी है. अल बदर का सहयोगी सदस्य है, जो UAPA के तहत नामित एक आतंकवादी संगठन है.
2017 में उच्च शिक्षा लेने के बहाने पाकिस्तान गया था बुरहान, बन गया आतंकवादी
हमजा बुरहान 2017 में उच्च शिक्षा हासिल करने के बहाने पाकिस्तान गया था. वहां जाकर वह आतंकी संगठन अल-बदर में शामिल हो गया. उसके बाद वह संगठन का कमांडर भी बन गया.
कैसे हुआ था पुलवामा हमला?
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर सीआरपीएफ का एक बड़ा काफिला जा रहा था. इस काफिले में 78 बसें और गाड़ियां शामिल थीं. दोपहर में जब जवानों का काफिला पुलवामा से गुजर रहा था, तभी अचानक हमलावर ने अपनी कार को काफिले में चल रही बस से टकरा दिया. कार में भारी मात्रा में विस्फोटक मौजूद थे. टक्कर होते ही एक ऐसा भयानक धमाका हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि सीआरपीएफ की बस पूरी तरह से परखच्चे में तब्दील हो गई. हमले में बस में सवार 40 जवान मौके पर ही शहीद हो गए. हमले का जवाब भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के जरिए लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










