Pope Francis Net Worth: अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए पोप फ्रांसिस, जानें सैलरी, नेटवर्थ
Pope Francis salary
Pope Francis Net Worth: पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की घोषणा कार्डिनल केविन फेरेल ने की. पोप ने वेटिन सिटी में अपने घर में आखिरी सांस ली. पोप को शांति का दूत कहा जाता था. उन्होंने सादगी के साथ अपना जीवन गुजारा. उन्होंने पोप के तौर पर एक रुपये की सैलरी नहीं ली. 2013 में पोप का पदभार संभालने के बाद उन्होंने चर्चा से किसी तरह के भत्ते लेने से साफ इनकार कर दिया था. इसलिए पोप फ्रांसिस की व्यक्तिगत नेट वर्थ शून्य मानी जाती है.
Pope Francis Net Worth: रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्म गुरु, पोप फ्रांसिस को कोई निश्चित वेतन नहीं मिलता है. उनके जीवन यापन के लिए सभी खर्च वेटिकन सिटी की ओर से वहन किया जाता है. पोप फ्रांसिस ने पोप का पद संभालने के बाद सैलरी और संपत्ति रखने से साफ इनकार कर दिया था. उन्हें अगर कुछ मिल भी जाता था, तो आय को दान में दे देते थे. अनाथ बच्चों की शिक्षा और गरीबों की मदद के लिए वो दान कर दिया करते थे.
पोप की औपचारिक सैलरी करीब 26.52 लाख रुपये
पोप फ्रांसिस भले ही एक रुपये की सैलरी नहीं लेते थे और संपत्ति रखने से भी साफ इनकार कर दिया था, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार पोप की औपचारिक सैलरी करीब 26.52 लाख रुपये होती है. साल में अगर सैलरी देखा जाए तो करीब 31.83 करोड़ रुपये आंकी जाती है.
पोप फ्रांसिस की नेटवर्थ
पोप फ्रांसिस अपने पद पर रहते हुए एक रुपये की सैलरी नहीं ली और न ही कोई संपत्ति अर्जित की. लेकिन उनके पास एक अनुमानित के अनुसार करीब 207 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. हालांकि यह संपत्ति उनकी निजी नहीं थी, बल्कि उनके पद और वेटिकन के साथ जुड़ी थी. उनको उपहार के तौर पर मिलने वाली सभी चीजें चर्च के उपयोग में आते थे.
इसे भी पढ़ें : Pope Francis Passes Away: विश्व ने खोया शांति का मसीहा, पोप फ्रांसिस का 88 साल के उम्र में निधन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









