जानलेवा हमला समेत दो मामले में तीन व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा

Updated at : 08 Apr 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
जानलेवा हमला समेत दो मामले में तीन व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा

केनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के ही काझा पंचायत के वार्ड 11 स्थित काझा कोठी हाटबाडी टोला निवासी 40 वर्षीय ज्वाला राम को तथा बेला रिकावगंज पंचायत के वार्ड 3 स्थित रिकावगंज गांव निवासी 35 वर्षीय विकास कुमार यादव एवं 24 वर्षीय विशो कुमार राम हैं. उन्होंने बताया कि ज्वाला राम को दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला का प्रयास करने के आरोप में तो वही दूसरी ओर विकास कुमार यादव व विशो कुमार राम को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन