ePaper

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

Updated at : 09 Mar 2023 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

WPL 2023 । मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग में तीसरी लगातार जीत दर्ज की है. अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया. हरमनप्रीत कौर की टीम ने पहले गेंदबाजी में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. उसके बाद बल्लेबाजी में दिल्ली के गेंदबाजों की धुनाई की.

विज्ञापन
undefined

बाएं हाथ की स्पिनर सैका इशाक ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जबकि हेली मैथ्यूज ने फिर से अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखायी, जिससे मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को 30 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

undefined

इससे पहले अपने दोनों मैच जीतने वाली टीमों के मुकाबले में मुंबई अव्वल साबित हुआ. मुंबई ने पहले दिल्ली को 18 ओवर में 105 रन पर ढेर किया और फिर 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. मुंबई के गेंदबाजों ने शुरू से लेकर आखिर तक दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबदबा बनाए रखा.

undefined

मुंबई की तरफ से सैका इशाक (13 रन देकर तीन), मध्यम गति की गेंदबाज इसी वोंग (10 रन देकर तीन) और ऑफ स्पिनर हेली मैथ्यूज (19 रन देकर तीन) ने तीन-तीन विकेट लिये. दिल्ली की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज मेग लैनिंग (41 गेंदों पर 43 रन, पांच चौके), जेमिमा रोड्रिग्स (18 गेंदों पर 25 रन, तीन चौके) और राधा यादव (10) ही दोहरे अंक में पहुंचे.

undefined

मुंबई के लिए मैथ्यूज ने बल्लेबाजी में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा तथा 31 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 32 रन बनाये. उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. यास्तिका ने शुरू में रन बनाने का जिम्मा उठाया. उन्होंने 32 गेंद पर 41 रन बनाये जिसमें आठ चौके शामिल हैं.

undefined

यास्तिका और मैथ्यूज ने मुंबई का स्कोर पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 47 रन पर पहुंचा दिया था. तारा नॉरिस ने यास्तिका को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी. रॉड्रिग्स ने बेहतरीन कैच लेकर मैथ्यूज को पवेलियन भेजा जिसके बाद नैट साइवर ब्रंट (19 गेंदों पर नाबाद 23 रन, चार चौके) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (आठ गेंदों पर नाबाद 11 रन, दो चौके) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

undefined

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले के छह ओवरों में केवल 29 रन बनाये और इस बीच शेफाली वर्मा (दो) और एलिस कैप्सी (छह) के विकेट गंवाए. मारिजान काप (दो) भी आते ही पवेलियन लौट गई जिससे स्कोर तीन विकेट पर 31 रन हो गया.

undefined

रोड्रिग्स ने नैट साइवर ब्रंट पर तीन चौके जड़कर स्कोर को कुछ गति प्रदान की जबकि लैनिंग ने एमिलिया केर की लगातार तीन गेंदों को चौके के लिए भेजा. इसके बाद दिल्ली ने नौ गेंद और तीन रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये. सैका इशाक ने दूसरे स्पेल में गेंद थामते ही पहले रोड्रिग्स को बोल्ड करके इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन की साझेदारी समाप्त की और फिर लैनिंग को एक्स्ट्रा कवर पर कैच कराया.

undefined

हेली ने अगले ओवर में जेस जॉनासन (दो) और मीनू मनि को आउट किया जिससे दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन से सात विकेट पर 84 रन हो गया. दिल्ली की टीम अगर तिहरे अंक में पहुंच पाई तो उसका श्रेय राधा को जाता है जिन्होंने एमिलिया केर पर पारी का एकमात्र छक्का भी लगाया. दिल्ली ने अपने आखिरी तीन विकेट सात रन के अंदर गंवाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola