Weather Updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश

Updated at : 05 Aug 2023 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश

देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा है कि उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर एक कम दबाव वाली प्रणाली बनी हुई है. जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है.

विज्ञापन
undefined

देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा है कि उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर एक कम दबाव वाली प्रणाली बनी हुई है. इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की उम्मीद हैं. उन्होंने कहा कि मौसमी गतिविधियों के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है.

undefined

दिल्ली में हो सकती है बारिश. आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा है कि कल यानी रविवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

undefined

बिहार में मानसून एक्टिव है. लेकिन अभी तक झमाझम बारिश नहीं हो हाई है. हालांकि बिहार में सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और नौ जिलों में ठनका की भी चेतावनी है.

undefined

वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गयी और 17 लोग लापता हैं. गौरतलब है कि पहाड़ से आए भारी मलबे में सड़क किनारे बनी 2 दुकानें और ढाबे बह गए.

undefined

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि हम आज पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्टजारी किया है.

undefined

झारखंड में रविवार को एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि पलामू प्रमंडल और संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

undefined

चीन में बाढ़ से तबाही मची है. चीन के पूर्वोत्तर हिस्से में शनिवार को डोकसुरी तूफान के चलते वर्षा जारी रही तथा प्रशासन ने हजारों लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला. इस सप्ताह बीजिंग और निकटवर्ती हेबी प्रांत में बाढ़ के कारण कम से कम 22 लोगों की जान चली गयी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola