Tejas Fighter Jet: जानें तेजस व‍िमान की खास बातें, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह भरी उड़ान, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन
Tejas Fighter Jet: जानें तेजस व‍िमान की खास बातें, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह भरी उड़ान, देखें तस्वीर

Tejas Fighter Jet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में एलसीए ‘तेजस’ की उत्पादन सुविधाओं का निरीक्षण किया. यही नहीं उन्होंने इसकी सवारी भी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है. जानें तेजस की खासियत क�� बारे में यहां

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें वे बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की साइट पर हल्‍के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरते नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो भी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया जिसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

undefined

एचएएल की तरफ से न‍िर्म‍ित तेजस फाइटर जेट (India Tejas Fighter Jet) की बात करें तो इसे मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना के मिग 21 लड़ाकू जेट के पुराने स्क्वाड्रन को बदलने के लिए तैयार किया गया है. इसको लेकर अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने जो खबर प्रकाशित की है उसके अनुसार, भारतीय वायुसेना और रक्षा मंत्रालय ने इसके सभी वेरिएंट सहित कुल 324 तेजस विमान खरीदने को लेकर एचएएल के साथ समझौता किया है.

undefined

पीएम मोदी की तस्वीर और वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस लड़ाकू व‍िमान की खासियत जानना चाहते हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर तेजस फाइटर जेट में क्या है खास

undefined

तेजस की बात करें तो ये एक भारतीय निर्मित एकल-इंजन लड़ाकू जेट है. इसको लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) कार्यक्रम से विकसित करने का काम किया गया है जिसकी शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी. तेजस एक डेल्टा विंग और हल्का मल्टीरोल फाइटर है जिसकी सवार खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है.

Also Read: तेजस मामले में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना- ‘चुनावी तस्वीरें खिंचवाने के उस्ताद’ बताया
undefined

तेजस एक सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है. यह अपनी तरह का सबसे छोटा और हल्का विमान है जिसका उपयोग वायुसेना करेगी. तेजस की मांग दूसरे देशों ने भी की है. अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही में संयुक्त रूप से मार्क II तेजस विमान न‍िर्माण को लेकर एचएएल के साथ एक करार किया है.

undefined

खबरों की मानें तो पुराने मिग 21 स्क्वाड्रन को बदलने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित तेजस को तैयार किया गया है. इसे चरणबद्ध तरीके से भारतीय वायु सेना में शामिल किया जा रहा है.

undefined

तेजस की खास बात यह हवा से हवा में ईंधन भरने (एएआर) में सक्षम है. साथ ही यह सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक-स्कैन्ड एरे (एईएसए) रडार और एक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट से लैस है. यह खूबी इसे अपनी कैटेगरी के अधिकांश लड़ाकू विमानों से अलग बनाने का काम करता है.

undefined

तेजस पूरी तरह से मिसाइल से लैस लड़ाकू विमान है. हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियार से लैस होने का कारण यह भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाएगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola