Made In India आईफोन 15 से आती है कढ़ी चावल की गंध? चाइनीज बोले- मत लेना भारत में बने iPhone 15
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Sep 2023 6:25 AM
Made in India iphone 15 smell curry rice India China relations - सोशल मीडिया में यह चर्चा है कि चीन में बने आईफोन 15 केवल यूरोप और अमेरिकी बाजारों में ही लॉन्च होंगे. वहीं, भारत में बने आईफोन 15 को चीन के बाजारों में बेचने के लिए ही खास तौर पर तैयार किया गया है.

Made In India iPhone 15 – टेक वर्ल्ड की टॉप कंपनी ऐपल ने हाल ही में अपनी नयी सीरीज आईफोन 15 लॉन्च की है. पहली बार ऐसा हुआ है कि मेड इन इंडिया आईफोन को उसी दिन लॉन्च किया गया, जिस दिन दुनियाभर में आईफोन 15 लॉन्च हुआ.

इस बीच सोशल मीडिया में यह चर्चा है कि चीन में बने आईफोन 15 केवल यूरोप और अमेरिकी बाजारों में ही लॉन्च होंगे. वहीं, भारत में बने आईफोन 15 को चीन के बाजारों में बेचने के लिए ही खास तौर पर तैयार किया गया है.
Also Read: iPhone 15 के ऐसे खास फीचर्स जो इसे बनाते हैं अन्य मॉडल्स से अलग, देखें पूरी लिस्ट
नये आईफोन 15 लॉन्च होने के साथ ही चीनी सोशल मीडिया अकाउंट मेड-इन-इंडिया संस्करण के बारे में अफवाहों से भर गए हैं. ऐसे दावे किये जा रहे हैं कि चीन निर्मित आईफोन 15 विशेष रूप से यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में उपलब्ध होगा, जबकि आईफोन 15 का भारत निर्मित संस्करण विशेष रूप से चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा.
Many netizens proclaim that they will not buy India-made iPhones. A popular comment on China's Quora-like platform Zhihu says that Apple was politically motivated to produce iPhones in India and that Chinese consumers should let them know this is not okay by boycotting them. 10/ pic.twitter.com/fA1Tgl89gV
— Wenhao (@ThisIsWenhao) September 21, 2023

ऐसी बातें सामने आने के बाद चीनी उपभोक्ताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर नस्लीय अपमानजनक और भारतीयों के खिलाफ रूढ़िवादी टिप्पणियां सामने आयी हैं. मेड इन इंडिया आईफोन 15 के इस पूरे प्रकरण पर वीबो पर एक ट्रेंडिंग हैशटैग चला है.
Also Read: iPhone 15 खरीदनेवालों के लिए रिलायंस जियो का जबरदस्त ऑफर, देखें
भारत में निर्मित नये आईफोन की रिलीज से संबंधित कई वीबो पोस्ट पर उपयोगकर्ताओं की व्यंग्यात्मक टिप्पणियां देखी जा रही हैं. ऐसी ही एक पोस्ट में एक उपयोगकर्ता ने भारत में निर्मित नये आईफोन पर तंज कसते हुए कहा कि मेड इन इंडिया आईफोन 15 का कवर हटाते ही आपको कढ़ी की महक आयेगी. लेकिन भारत में यह चलता है, पर ये साफ-सफाई का मामला है.

वहीं, एक अन्य पोस्ट में हाथ से चावल और कढ़ी खाने वाले भारतीयों पर कटाक्ष किया गया है. पोस्ट में कहा गया कि हाथ से चावल और कढ़ी खाकर ये लोग हाथ से अपनी आंखें मलते हैं. उसके बाद उसी गंदे हाथ से फोन को छूते हैं. इन पोस्ट्स में यह भी कहा गया है कि भारत में बने आईफोन संक्रमित हो सकते हैं.
Also Read: Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की हुई घोषणा, iPhone 13 से लेकर OnePlus 11R पर मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट
मेड इन इंडिया आईफोन 15 के इस पूरे प्रकरण पर वीबो पर एक ट्रेंडिंग हैशटैग चला. चीनी भाषा में लिखे इस पोस्ट को अनुवाद करने पर सामने आया कि यदि आप चीन में एक नया फोन खरीदते हैं, तो आपको प्राप्त हो सकता है भारत में बना आईफोन.

उपयोगकर्ताओं ने अपने पोस्ट पर सुझाव साझा किये कि यदि उन्होंने गलती से भारतीय निर्मित ऐपल प्रोडक्ट खरीद लिया तो क्या करना चाहिए. इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने उत्पादन क्षमताओं के मामले में भारत को पिछड़ा दक्षिण पूर्व एशियाई देश करार दिया है. एक झूठा दावा भी किया जा रहा है कि भारत में बने 50 फीसदी आईफोन 15 को लौटा दिया गया है.
Also Read: iPhone यूजर्स को WhatsApp पर जल्द मिलेगा नया फीचर, जानें कैसे करता है कामप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










