Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर FLOP हुई या HIT, यहां जानिए टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर FLOP हुई या HIT, यहां जानिए टोटल कलेक्शन

Salaar Box Office: प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. प्रभास की मूवी पांच भारतीय भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी. फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गया है और दुनिया भर में इसने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
undefined

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार को दर्शकों से काफी जबरदस्त रिस्पांस मिला. एक्शन से भरपूर इस मूवी में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन अहम किरदार में है.

undefined

सालार ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. 400 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचना एक अच्छी उपलब्धि है. 17वें दिन का कलेक्शन सामने आया है.

undefined

17वें दिन सालार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शनिवार जितना ही रहा. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म भारत में 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है.

undefined

पूरे भारत में अब फिल्म ने 392.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, सालार ने 16वें दिन के बाद दुनियाभर में 589 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कहा जा रहा है कि रविवार के कलेक्शन को देखते हुए इसका कलेक्शन 600 करोड़ रुपए से ज्यादा होगा.

undefined

बीते दिन सालार ने आमिर खान की मूवी दंगल के लाइफटाइम कलेक्शन 387.39 करोड़ को पार करने में सफल रही. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 सबसे अधिक शुद्ध कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में एंट्री ले ली.

undefined

इस लिस्ट में शामिल होने वाली यह प्रभास की तीसरी फिल्म बन गई है. बता दें कि एक्टर की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 1031 करोड़ के साथ टॉप पर है, जबकि उनकी बाहुबली: द बिगिनिंग 418 करोड़ के साथ 8वें स्थान पर है.

undefined

सालार 1 के बाद सालार 2 आने वाली है. सालार 2 दर्शकों के लिए एक रोलर-कोस्टर सवारी का वादा करती है. सालार 2 राजनीतिक गतिशीलता पर प्रकाश डालने की है.

undefined

एक इंटरव्यू में प्रभास ने सालार के लिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, ”मैंने कुछ खास नहीं किया है, प्रशांत चाहते थे कि मैं किरदार के लिए मसल्स बनाऊं, इसलिए मैंने उसके अनुसार खुद को बदल लिया. ये मेरे लिए आम बात थी. पिछले 21 सालों में मैंने कोई खास परिवर्तन नहीं किया है.”

undefined

प्रशांत नील के साथ काम करने को लेकर प्रभास ने कहा था, प्रशांत एक नायक-निर्देशक हैं; जैसा कि मैंने कहा कि मैं इस समय आऊंगा, वह इससे सहज थे. उन्होंने सिर्फ हमारे शॉट्स पर ध्यान केंद्रित किया.

undefined

प्रभास की सालार और शाहरुख कान की डंकी सिर्फ एक दिन के गैप में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. किंग खान की ये मूवी भी ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है.

Also Read: Salaar vs Dunki Box Office Collection: ‘सालार 300 करोड़ के क्लब में होगी शामिल, शाहरुख की डंकी का हाल बेहाल
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola