PHOTOS: पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर चतरा में जबरदस्त उत्साह, लोगों की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

तस्वीरें : सिमरिया ( चतरा) दिनबंधु : जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ता कई दिन पहले से ही घर-घर जाकर जनसभा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे चुके हैं. मुख्य सड़क के अलावा सभास्थल तक पहुंचने वाली सभी पगडंडियों और कच्चे रास्तों पर भी लोगों की कतार दिख रही थी. आने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं की थी.

बच्चे, बुजर्ग और युवा समेत सभी आयु वर्ग के लोग सभा में पहुंच रहे थे. लोगों का कहना है कि मोदी आये हैं. उनको देखने आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री को शाम साढ़े चार बजे सभास्थल पर पहुंचना है, लेकिन पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह 11 बजे से ही लोगों के हुजूम ने सभास्थल की ओर रूख करना शुरू कर दिया.

पीएम मोदी चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं. मंच पर पीएम मोदी के साथ प्रदेश के कई नेता होंगे.

जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ता कई दिन पहले से ही घर-घर जाकर जनसभा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




