विराट कोहली को स्वार्थी कहने वाले मोहम्मद हफीज को माइकल वॉन ने लताड़ा, 2012 वर्ल्ड कप की दिलाई याद

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Nov 2023 8:23 PM

विज्ञापन

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में जब इंग्लैंड की टीम को 135 के स्कोर पर दो झटका लगा था, तब बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. उन्होंने 84 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 108 रनों की तूफानी पारी और अपनी टीम को 339 के स्कोर तब पहुंचाया.

विज्ञापन
undefined

विराट कोहली को स्वार्थी कहने वाले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने जमकर लताड़ा है. हफीज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हाल ही में विराट कोहली को ट्रोल किया था. लेकिन हफीज को वॉन ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप के उस मैच की याद दिलाई, जिसमें विराट कोहली ने उन्हें अपना शिकार बनाया था.

undefined

हफीज ने क्या किया था पोस्ट, जिसपर हंगामा बरपा

दरअसल नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में जब इंग्लैंड की टीम को 135 के स्कोर पर दो झटका लगा था, तब बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. उन्होंने 84 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 108 रनों की तूफानी पारी और अपनी टीम को 339 के स्कोर तब पहुंचाया. स्टोक्स की इस पारी की सभी ने सराहना की. हफीज ने भी बेन स्टोक्स के बहाने विराट कोहली पर निशाना साधा.

undefined

हफीज ने स्टोक्स की तस्वीर के साथ अपने एक्स पर पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने लिखा, जहाज के रक्षक बेन स्टोक्स. दबाव में लगाया शतक अच्छा है. टीम को उच्चतम स्कोर तक पहुंचाने के लिए आक्रामक खेल दिखाना जरूरी था. उसके बाद हफीज ने विराट पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए लिखा, स्वार्थी बनाम निःस्वार्थ दृष्टिकोण को अलग करने का एकमात्र उदाहरण है.

Also Read: जादरान की सेंचुरी को अफगानिस्तान की इस खूबसूरत बिजनेस वुमन ने किया सेलिब्रेट, विराट कोहली से भी है खास कनेक्शन
undefined

वॉन ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए, 2012 टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच की याद दिलाई. जिसमें विराट कोहली ने अपनी गेंदबाजी में मोहम्मद हफीज को आउट किया था. तस्वीर के साथ वॉन ने हफीज को ट्रोल करते हुए लिखा, हफीज आप विराट कोहली से बोल्ड हो गए थे. क्या यही कारण है कि आप लगातार उनपर चिढ़ते रहते हैं.

undefined

इससे पहले हफीज ने विराट कोहली को स्वार्थी कहा था. हफीज ने कहा था कि उन्होंने विराट कोहली की बल्लेबाजी में स्वार्थ देखा है. इस वर्ल्ड कप में ऐसा तीसरी बार हुआ है. 49वें ओवर में विराट कोहली एक रन लेकर अपना शतक पूरा करना चाह रहे थे. लेकिन उस दौरान उन्होंने टीम की प्राथमिकता को ऊपर नहीं रखा. हफीज ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा था कि रोहित शर्मा भी स्वार्थी क्रिकेट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं.

Also Read: गोल्डन बैट के लिए इन खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग, ‘उसैन बोल्ट’ की रफ्तार से भाग रहे विराट कोहली
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola