गोल्डन बैट के लिए इन खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग, 'उसैन बोल्ट' की रफ्तार से भाग रहे विराट कोहली
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Nov 2023 3:33 PM
Kolkata: Indian batter Virat Kohli plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and South Africa, at Eden Gardens, in Kolkata, Sunday, Nov. 5, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI11_05_2023_000258B)
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस सूची में डी कॉक टॉप पर मौजूद हैं. उन्होंने अबतक 8 मैचों की 8 पारियों में 4 शतकों की मदद से कुल 550 रन बना लिए हैं. गोल्डन बैट की रेस में डी कॉक सबसे आगे चल रहे हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक लगभग सभी टीमें 8-8 मुकाबले खेल चुकी हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, तो इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में इस समय भारतीय टीम धाकड़ प्रदर्शन कर रही है. रन मशीन विराट कोहली प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. उसैन बोल्ट जिस रफ्तार से भागते थे, उसी रफ्तार से विराट कोहली इस समय वर्ल्ड कप में रन बना रहे हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस सूची में डी कॉक टॉप पर मौजूद हैं. उन्होंने अबतक 8 मैचों की 8 पारियों में 4 शतकों की मदद से कुल 550 रन बना लिए हैं. गोल्डन बैट की रेस में डी कॉक सबसे आगे चल रहे हैं.

डी कॉक को जोरदार टक्कर दे रहे विराट कोहली
विराट कोहली गोल्डन बैट की रेस में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और डी कॉक को टक्कर दे रहे हैं. डी कॉक को सबसे ज्यादा कोहली से ही भय है. विराट कोहली 8 मैचों की 8 पारियों में दो शतक और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 543 रन बना लिए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डी कॉक के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
Also Read: ‘मैं राष्ट्रगान कभी नहीं भूल सकता’ स्टार स्पोर्ट्स के शो Believe: The Diwali Miracle! में बोले विराट कोहली
रचिन रविंद्र भी गोल्डन बैट की रेस में आगे
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र भी गोल्डन बैट की रेस में तेजी से आगे भाग रहे हैं. अबतक 8 मैचों की 8 पारियों में रचिन ने 3 शतकों और दो अर्धशतकों की मदद से कुल 523 रन बना लिए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रचिन रविंद्र तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
Also Read: ‘सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने की जरूरत नहीं थी’, रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के 49वें शतक पर ऐसा क्यों कहा?
रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा वर्ल्ड कप में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं. ओपनिंग करते हुए उनका लक्ष्य है टीम को तेज शुरुआत दिलाने की और इसमें सफल भी रहे हैं. रोहित ने 8 मैचों की 8 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 442 रन बना लिए हैं.

डेविड वॉर्नर भी रेस में दे रहे टक्कर
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके बल्ले से ताबड़तोड़ रन निकल रहे हैं. वॉर्नर ने 8 मैचों की 7 पारियों में 2 शतकों की मदद से कुल 428 रन बना लिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










