Vat Savitri 2024: झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने ऐसे की वट सावित्री की पूजा, देखें तस्वीरें

रांची के पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर वट सावित्री की कथा सुनी और भगवान की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया.
रांची : झारखंड की राजधानी रांची, पलामू और राजमहल समेत राज्य के सभी हिस्सों में वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया. सुहागिन महिलाएं सुबह में स्नान करने के बाद वटवृक्ष के नीचे एकत्रित हुई और विधि विधान से पूजा कर कच्चे धागे को पेड़ में बांधते हुए अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की.

इस दौरान महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा का कथा वाचन एवं श्रवण किया. इसके बाद अपने पति आशीर्वाद लिया. ज्ञात हो कि वट सावित्री का व्रत महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए करती हैं. राजमहल के ग्रामीण क्षेत्र जैसे कि मंगलहाट, तीनपहाड़ व उधवा प्रखंड क्षेत्र में भी सुहागिन महिलाओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ ये पूजा की.

रांची के विभिन्न मंदिरों में भी हुई पूजा
रांची के पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर वट सावित्री की कथा सुनी और भगवान की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया. कई नवविवाहित के घरों में तो बुधवार से ही विशेष तैयारियां की गयी. घरों में पूजा-अर्चना से संबंधित गीत आदि गाये गये.

बुधवार को पूजन सामग्री की जमकर हुई बिक्री
इससे पहले यानी कि बुधवार शाम को राजधानी के बाजारों में पूजन सामग्री से लेकर बांस के पंखे तक की खूब बिक्री हुई. डलिया और फल-फूल आदि की भी जमकर बिक्री हुई. बाजार में आम 50 से लेकर 150 रुपये किलो, लीची 80 से 120 रुपये किलो,केला 50 से 80 रुपये दर्जन और सेब 150 से 250 रुपये किलो की दर से बिक रहे थे. इसके अलावा खीरा लोकल 35 से 50 रुपये किलो की दर से बिक रहा था. वहीं व्रत को लेकर दूध और मिठाई आदि की भी बिक्री हुई.
Also Read: वट सावित्री व्रत को लेकर व्रतियों में दिखा उत्साह, बाजार में उमड़ी भीड़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




