ePaper

PHOTOS: धनबाद में दिख रहा बंद का असर, दुकानों से लेकर मॉल तक लटके हैं ताले, सड़कें सुनसान

Updated at : 01 Nov 2023 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: धनबाद में दिख रहा बंद का असर, दुकानों से लेकर मॉल तक लटके हैं ताले, सड़कें सुनसान

धनबाद में बंद असरदार दिख रहा है. गल्ला दुकान से लेकर मॉल तक पर ताले लटके हैं. लोगों में अपराध के खिलाफ जनाक्रोश साफ नजर आ रहा है. क्राइम के खिलाफ किए गए बंद में धनबाद की गलियां सुनसान दिख रही हैं.

विज्ञापन
undefined

बढ़ते अपराध और रंगदारी की घटनाओं के खिलाफ धनबाद बंद का असर साफ दिख रहा है. धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आहूत बाजार बंद में छोटे-छोटे दुकानों से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक बंद हैं. हर जगह ताले लटके हैं.

undefined

व्यापारियों ने बाइक रैली निकाल कर लोगों से सहयोग मांगा है. चेंबर के इस आंदोलन के समर्थन में यहां के दवा व्यवसायी ने भी अपनी दुकानें बंद रखी हैं. धनबाद में जनाक्रोश साफ नजर आ रहा है. कई सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने बंद को नैतिक समर्थन दिया.

undefined

दो दिन पहले धनबाद के व्यवसायियों ने अनिश्चतकालीन हड़ताल की घोषणा की. बुधवार सुबह से ही धनबाद की सभी सड़कें वीरान होने लगी.

undefined

सभी बड़े बाजार, मॉल में ताला लटक गया. चाय-पान तक की गुमटियां भी लगभग बंद हैं.

undefined

हाट, बाजार, गली सब बंद दिखे.

undefined

धनबाद के व्यवसायियों को पिछले एक साल से लगातार रंगदारी के लिए धमकी मिल रही है. एक दर्जन से ज्यादा व्यापारियों के घर और दुकानों पर गोलियां चलायी जा चुकी हैं. डॉक्टरों से भी रंगदारी मांगी जा रही है. इससे परेशान व्यवसायियों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया.

undefined

धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका के नेतृत्व में व्यवसायियों ने बैंक मोड़ से बाइक जुलूस निकाला. व्यापारी अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. वे हर वर्ग के लोगों से घूम-घूम कर सहयोग मांग रहे हैं.

Also Read: झारखंड: अपराध के खिलाफ आज से धनबाद बंद, चेंबर के बेमियादी बंद को कई संगठनों का समर्थन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola