लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड के इन जाने-माने लोगों ने किया मतदान, देखें तस्वीरें
झारखंड के जाने माने लोग भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बढ़चढ़ कर वोट किया. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने गृह नगर रांची के डोरंडा में मतदान करते दिखे.
रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है. शनिवार सुबह से ही मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर लंबी कतार लग रही है. इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बन रहा है. झारखंड के जाने माने लोग भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते दिखे. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने गृह नगर रांची के जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पर वोट करते दिखे.

तो वहीं झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार अपने पूरे परिवार के साथ डोरंडा के राजकीय कृत मॉडल उच्च विद्यालय बीएमपी ग्राउंड में अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया. जमशेदपुर के राष्ट्रीय फुटबॉलर और इंडियन सुपर लीग में खेल रहे हैं मुबाशिर रहमान भी अपने पूरे परिवार के साथ वोट करने पहुंचे थे. मतदान के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ एक सेल्फी ली.

भाजपा नेता व बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट किया. जमशेदपुर के एसएसपी कौशल किशोर ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया. जस्टिस सुभाष चंद भी अपने रांची स्थित मतदान पहुंचे और वोट किया. उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. जबकि रांची के डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल सिन्हा आम आदमी की तरह कतार में लग कर वोट किया.

जबकि पलामू सासंद बीडी राम ने रांची के एसएस मेमोरियल कॉलेज मतदान केंद्र संख्या 334 पर मतदान किया. रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय अपने पिता के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया. इस दौरान वे मीडिया से बातचीत कर बोली की मुझे वोट करके बेहद खुशी हो रही है.
Also Read: Lok Sabha Election 2024 : महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी और माता-पिता के साथ रांची में डाला वोट






प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










