PICS: 30-31 जनवरी को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Updated at : 24 Jan 2023 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
PICS: 30-31 जनवरी को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

शहर में सुगम यातायात व्यवस्था, गौपाल मैदान व डीबीएमएस परिसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के बैठने व वाहन पार्किंग आदि की समीक्षा की गयी. मुख्यमंत्री 30 जनवरी की देर शाम सरायकेला खरसावां जिला से पूर्वी सिंहभूम आयेंगे.

विज्ञापन
undefined

जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्वी सिंहभूम जिला में 30 व 31 जनवरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है. इसी क्रम में उपायुक्त विजया जाधव एवं एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ रूट चार्ट का वेरिफिकेशन किया.

undefined

इस दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था, गौपाल मैदान व डीबीएमएस परिसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के बैठने व वाहन पार्किंग आदि की समीक्षा की गयी. मुख्यमंत्री 30 जनवरी की देर शाम सरायकेला खरसावां जिला से पूर्वी सिंहभूम आयेंगे.

undefined

मुख्यमंत्री का 31 जनवरी को गोपाल मैदान में कार्यक्रम है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसांवा जिले के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं. इन कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

undefined

रूट वेरिफिकेशन के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने ऑटो क्लस्टर गोल चक्कर जहां से मुख्यमंत्री को रिसिव किया जाना है, वहां स्थलीय निरीक्षण किया. इसके बाद खरकई पुल होते हुए सर्किट हाउस, सर्किट हाउस से डीबीएमएस, डीबीएमएस से गोपाल मैदान पहुंचे, जहां आवश्यक तैयारियों को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये.

undefined

इस दौरान एडीएम नंदकिशोर लाल, एसओ जेएनएसी संजय कुमार, डीटीओ दिनेश रंजन, डीपीआरओ रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर तथा स्थानीय थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola