ePaper

Tiranga Yatra: आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में निकाली गई तिरंगा रैली, देखें PHOTOS

Updated at : 12 Aug 2022 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Tiranga Yatra: आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में निकाली गई तिरंगा रैली, देखें PHOTOS

आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में अलग-अलग जगहों से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. आज भी बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अलग-अलग अंदाज में तिरंगा को हाथ में लेकर रैली निकाली.

विज्ञापन
undefined

आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है. ‘तिरंगा यात्रा’ देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है. ऐसे में आज देश के विभिन्न राज्यों में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने तिरंगा हाथ में लेकर रैली निकाली आइए नजर डालते हैं ‘तिरंगा यात्रा’ की कुछ तस्वीरों पर…

undefined

सूरत में बच्चों ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सड़कों पर तिरंगा यात्रा में भाग लिया. सभी ने इस दौरान अपने शरीर पर तिरंगा बनाया हुआ था और हाथों में कई मीटर लंबा झंडा पकड़, भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे.

undefined

75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लाल किला पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है. सभी जगह झंडा दिखाई दे रहा है. वहीं लाल किले के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आपको बता दें कि अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्र की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए हर घर तिरंगा मानाने की अपील की गई है. इस कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा और सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे.

undefined

बीकानेर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने आज धवजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और देश के वीर जवानों को याद किया गया.

undefined

अहमदाबाद में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह में राष्ट्रीय ध्वज धारण करने वाले लोग भाग लेते हैं.

undefined

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के दौरान कलाकारों ने ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली. सभी ने इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए दिखाई दिए. कलाकारों ने देश भक्ति गानों पर डांस भी किया.

undefined

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 15 अगस्त आजादी का पर्व आजादी अमृत महोत्सव के नाम से मनाया जा रहा है. इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है. तिरंगा अभियान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा हमें उन विरों की याद दिलायेगा, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वपन्न देखा था. उन्होंने कहा हम उन विरों के सपने को पूरा करने के लिए इस अभियान को सफल बनाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola