अरबाज खान संग ब्रेकअप पर जॉर्जिया एंड्रियानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मलाइका के साथ उनका…

सलमान खान के भाई अरबाज खान इन दिनों बिग बॉस 17 के जस्ट चिल सेगमेंट को लेकर चर्चा में है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि उनका जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ ब्रेकअप हो गया है. ब्रेकअप की वजह भी सामने आ चुकी है.

सलमान खान के भाई अरबाज खान बिग बॉस 17 के जस्ट चिल सेगमेंट को होस्ट करते हैं. इस सेगमेंट को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. सोहेल खान भी उनका साथ देते हैं.

अरबाज खान का एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ ब्रेकअप हो गया है और इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में की है. साल 2018 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि अब दोनों अलग हो गए.

पिंकविला से बातचीत में जॉर्जिया ने कहा, ”मेरे मन में उनके लिए हमेशा फीलिंग्स रहेंगी. उनका मलाइका के साथ जो रिश्ता था, वह रियल में उनके साथ मेरे रिश्ते के आड़े नहीं आया.”

जॉर्जिया ने आगे कहा, हम दोनों जानते थे कि यह हमेशा के लिए नहीं रहेगा. यह बहुत अलग था. एक्ट्रेस ने अरबाज संग अपने वर्तमान समीकरण के बारे में कहा, “इस समय, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं.

इससे पहले जॉर्जिया ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में अरबाज संग शादी को लेकर कहा था, “ईमानदारी से कहूं तो शादी या विवाह की बात करें तो यह कुछ ऐसा है जिस पर हम वास्तव में गौर नहीं कर रहे हैं.”

अरबाज खान की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी और दोनों साल 2017 में अलग हो गए थे. अरबाज और मलाइकाअरहान खान के माता-पिता हैं. उसके बाद अरबाज, जॉर्जिया को डेट करने लगे थे.

जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

जॉर्जिया एंड्रियानी ने 2017 की फिल्म गेस्ट इन लंदन और तमिल वेब सीरीज कैरोलीन कामाक्षी में काम किया है. इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियोज में आ चुकी है.

अरबाज खान अपनी सोनी लिव की फिल्म तनाव में नजर आए थे. सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित, सीरीज में मानव विज, दानिश हुसैन, एकता कौल और रजत कपूर भी शामिल हैं.

अरबाज अपने टॉक शो पिंच में नजर आए थे. इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान थे. अन्य मेहमानों में अनन्या पांडे, फराह खान, टाइगर श्रॉफ और अन्य शामिल हैं.
Also Read: Dunki: राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की सफलता पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी! कहा- जब आप फिल्म…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










