Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम सचिन श्रॉफ बने दूल्हा,दुल्हनिया चांदनी की खूबसूरती देख दिल हार जाएंगे फैंस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर से चर्चा में है. शो के तारक मेहता यानी सचिन श्रॉफ एक बार फिर से दूल्हा बन गए है. उनकी शादी की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के तारक मेहता यानी सचिन श्रॉफ ने शादी कर ली है. सचिन की ये दूसरी शादी है. शादी की तसवीरें सामने आ गई है और इसपर यूजर्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है.

सचिन श्रॉफ ने चांदनी से शादी की है, जो उनकी बहन की सहेली है. चांदनी दुल्हन के जोड़े में काफी खूबसूरत लगी. येलो जोड़े में ये कपल साथ में काफी प्यारे लगे. शादी की तसवीरों से आपकी नजरें नहीं हटेगी.

सचिन श्रॉफ ने बताया कि उनकी पत्नी चांदनी मनोरंजन जगत से नहीं है. वह पेशे से एक कार्यक्रम आयोजक और इंटीरियर डिजाइनर हैं. कॉकटेल पार्टी में मैंने उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाया.

सचिन की शादी में तारक मेहता शो की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता नजर आई. उन्होंने चांदनी के बारे में कहा, वह एक प्यारी इंसान है और दयालु है. वह एक वास्तविक व्यक्ति हैं और कोई है, जो हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा. मैं उनके साथ जीवन का एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, खासकर जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण के लिए.

सचिन श्रॉफ की शादी में शो गुम है किसी के प्यार में के स्टारकास्ट शामिल हुए. नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा तसवीर में दिख रही है. बता दें कि सचिन ने शो में राजीव का किरदार निभाया था. हालांकि कुछ महीनों बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था.

एक्टर ने अपने दोस्तों के लिए एक कॉकटेल पार्टी रखी थी, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम पहुंची थी. उनकी पार्टी में बॉबी देओल भी शामिल हुए थे. बता दें कि सचिन ने प्रकाश झा की आश्रम में भी अभिनय किया था.

सचिन ने पहले टीवी एक्ट्रेस जूही परमार संग शादी किया था. हालांकि शादी के कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए थे. कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




