Jailer Box Office Collection Day 3: रजनीकांत की ‘जेलर’ ने 3 दिन में ही कमाए 109 करोड़, थलाइवा का जलवा कायम

Updated:
विज्ञापन

Jailer Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच पाने में सफल रही. तीन दिन में मूवी ने 109 करोड़ रुपये कमा लिए.

विज्ञापन
undefined

साउथ रजनीकांत की फिल्म जेलर टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है और मूवी ने तीन दिन में ही 109 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेलर ने भारत में सभी भाषाओं में लगभग 109 करोड़ का कलेक्शन किया है.

undefined

नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित इस तमिल फिल्म ने शनिवार को चेन्नई में 92.7 प्रतिशत और एनसीआर में 90.5 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. जेलर के तेलुगु संस्करण में शनिवार को कुल मिलाकर 78.87 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी.

undefined

जेलर में गाना कावला सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ है. इस गाने पर इंस्टाग्राम पर कई रील्स बन चुके है. इसमें रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिव राजकुमार ने भी अहम किरदार निभाया है.

undefined

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत ने फिल्म से 110 करोड़ रुपये कमाए, वहीं जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार ने लगभग 4 करोड़ रुपये कमाए. रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, जिनका डांस ट्रैक कावला फिल्म की रिलीज से पहले जबरदस्त हिट हो गया था, ने अपनी भूमिका के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

undefined

रजनीकांत की जेलर सिनेमाघरों नें जबरदस्त शरुआत की. फिल्म रिलीज के बाद एक्टर ने उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर गए. एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रजनीकांत को उत्साही प्रशंसकों के साथ बातचीत करते और मंदिर के अंदर घूमते देखा गया.

undefined

फिल्म जेलर से रजनीकांत दो साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है. फिल्म में एक्टर ने ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है. बता दें कि इसमें अनिरुद्ध ने म्यूजिक दिया है.

undefined

गदर 2 और ओएमजी 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. गदर 2 ने दो दिनों में अबतक 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि जेलर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola