सनी देओल के बेटे की शादी में शामिल होंगी हेमा मालिनी? ईशा देओल बनेंगी जश्न का हिस्सा

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी इन दिनों खबरों में छाई हुई है. करण 18 जून को अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी कर रहे है. खबरें है कि इस शादी का हिस्सा हेमा मालिनी बनेंगी. अब इसपर लेकर अपडेट आया है.
सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को है. शादी का उत्सव 16 से 18 तक चलेगा, ऐसा कहा जा रहा है. शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. इसमें कौन-कौन गेस्ट होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

ऐसी खबरें है कि करण देओल की शादी में हेमा मालिनी शामिल होंगी. इसे लेकर नया अपडेट आया है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो परिवार के बहुत करीबी सूत्र से बताया कि वो इसमें नहीं शामिल होंगी.

सूत्र ने कहा,“हेमाजी ने हमेशा धरमजी के पहले परिवार से एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखी है. तो, नहीं, वह भाग नहीं ले रही है.यह सवाल पूछना भी हास्यास्पद है.” वहीं, कहा जा रहा है कि सूत्र ने बताया कि ईशा देओल और अहाना देओल अपने-अपने पति के साथ शादी में शामिल हो सकती हैं. एक अच्छे भाई की तरह सनी ने ईशा और अहाना को आमंत्रित किया है. उनके शादी में एक संक्षिप्त उपस्थिति होने की संभावना है.

सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल की पहली संतान हैं. उन्होंने पल पल दिल के पास के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और अगली बार अपने 2 में दिखाई देंगे. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल भी होंगे.

द्रिशा आचार्य फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं. द्रिशा के माता-पिता सुमित आचार्य और चिमू आचार्य दुबई में रहते हैं. द्रिशा की मां चिमू, टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक की प्रमोटर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं.

धर्मेंद्र को करण और द्रिशा के प्यार में कैसे पता चला, इसपर उन्होंने कहा था कि, पता तो चल जाता है. उसने सबसे पहले अपनी मां को बताया, जिन्होंने सनी को बताया और सनी ने मुझे बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










