Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का जलवा बरकरार, जानें ‘गदर 2’ का 31वें दिन का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का जलवा बरकरार, जानें ‘गदर 2’ का 31वें दिन का कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection Day 31: अनिल शर्मा निर्देशित गदर 2 भारत में जबरदस्त कमाई कर रही है. सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर मूवी को दर्शकों ने खूब सारा प्यार और सपोर्ट दिया. आपको बताते है मूवी ने अबतक कितनी कमाई कर डाली है.

विज्ञापन
undefined

गदर 2 भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. अनिल शर्मा निर्देशित मूवी में सनी देओल तारा सिंह, अमीषा पटेल सकीना और उत्कर्ष शर्मा जीते के किरदार में नजर आए हैं.

undefined

गदर 2 ने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. मूवी पहले दिन 45 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने से लेकर 500 करोड़ रुपये क्लब में सबसे तेजी से प्रवेश करने वाली फिल्म बन चुकी है.

undefined

गदर 2 का अब रिलीज के एक महीने बाद भी गदर 2 अच्छी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 ने रिलीज के 31वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.36 करोड़ रुपये की कमाई की है.

undefined

गदर 2 का अब तक का कलेक्शन 513.6 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि कि गदर 2 ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ और चौथे हफ्ते में 27.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.

undefined

अनिल शर्मा ने हाल ही में फिल्म के कलेक्शन पर जवान के प्रभाव के बारे में बात की. उन्होंने कहा था, जिस तरह गदर 2 को दर्शकों का प्यार मिला, जवान को भी उतना ही प्यार और उससे भी ज्यादा मिलने वाला है।. लोगों को सिनेमा देखने का एक बेहतरीन अनुभव मिलने वाला है.”

undefined

गदर 2, जिसने सुनामी की तरह बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था, शाहरुख खान की जवान की रिलीज के थोड़ी धीमी हो गई है. जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

undefined

एक इंटरव्यू में जब उनसे उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया कि सनी एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “देखिए, यह निर्माता है जो तय करेगा कि वह कितना कमाते हैं, इसके आधार पर कितना भुगतान करना है.”

undefined

गदर 2 की सफलता का जश्न मनाया गया था, जिसमें शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शामिल हुए थे. इस पार्टी में अजय देवगन, सलमान खान और आमिर खान जैसे स्टार्स भी शरीक हुए थे.

undefined

गदर 2 में विलेन के रोल में मनीष वाधवा नजर आए है. हालांकि गदर में अमरीश पुरी अशरफ अली के किरदार में नजर आए थे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola