
Chandra Grahan 2023, Chandra Grahan 2023 In India Date And Time:इस साल चंद्र ग्रहण को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कई लोगों की माने तो 28 और 29 अक्टूबर को भारत समेत कई देशों में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. जिसका असर कई राशियों पर भी देखने को मिलेगा, आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल कब से शुरू हो जाएगा.

भारत में चंद्र ग्रहण
भारत देश में चंद्र ग्रहण इसी महीने 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मध्य रात्रि 01 बजकर 05 बजे से होगा और 02 बजकर 24 बजे तक रहेगा. यह चंद्र ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है जो कि मेष राशि में विराजमान रहेगा.

कौन-कौन से देश में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
गौरतलब है कि 29 तारीख को न लगकर 28 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.

चंद्र ग्रहण न सिर्फ भारत में बल्कि एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका समेत साउथ अमेरिका, हिंद महासागर, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. जी हां आपने सही सुना, साल 2023 का चंद्र ग्रहण भारत समेत इन सभी देशों में भी देखाई देगा.

भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक समय
बताते चलें कि 2023 में चंद्र ग्रहण का सूतक काल ठीक 28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से शुरु हो जाएगा और रात 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. सूतक काल के समय सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे.