ePaper

Karva Chauth 2023: करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश, तो घूमा ले आएं भारत के मिनी स्विट्जरलैंड

Updated at : 26 Oct 2023 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Karva Chauth 2023: करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश, तो घूमा ले आएं भारत के मिनी स्विट्जरलैंड

Young couple relaxing on the beach by the lake. Beautiful Autumn day in Switzerland.

Karva Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का व्रत 01 नवंबर 2023 दिन बुधवार को रखा जाएगा. यह व्रत पूजा पति-पत्नी के संबंध को और भी मजबूत बनाता है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे करवा चौथ के समय अपनी वाइफ को स्पेशल फील कराने के लिए भारत के मिनी स्विट्जरलैंड घूमा सकते हैं, आइए जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

Karva Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत विवाहिता अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. इस साल यह व्रत 01 नवंबर 2023 दिन बुधवार को रखा जाएगा. यह व्रत पूजा पति-पत्नी के संबंध को और भी मजबूत बनाता है.

undefined

हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे करवा चौथ के समय अपनी वाइफ को स्पेशल फील कराने के लिए भारत के मिनी स्विट्जरलैंड घूमा सकते हैं, आइए जानते हैं भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के बारे में विस्तार से.

undefined

भारत का मिनी स्विट्जरलैंड

जम्मू कश्मीर

करवा चौथ को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप अपनी वाइफ के साथ भारत के मिनी स्विट्जरलैंड जम्मू-कश्मीर घूमने जा सकते हैं. इस जगह को भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है.

Also Read: Secret of Taj Mahal: क्या है ताजमहल का रहस्य? जानिए कितने मजदूर लगे थे बनाने में
undefined

यहां घूमने के लिए गुलमर्ग हिल स्टेशन है. जो बर्फ से ढका रहता है. यहां पर एक स्वप्निल वंडरलैंड भी है. यह जगह पूरे एशिया में एक फेमस स्कीइंग डेस्टिनेशन है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में घूमने के लिए सोनमर्ग है. जो जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थिति एक हिल स्टेशन है. यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. वैसे यहां के श्रीनगर में कई मुगल गार्डन, ऐतिहासिक इमारतें, डल और नगेन झील भी हैं, जो पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है.

undefined

खज्जियार

अगर आप अपनी पत्नी को इस करवा चौथ कहीं घूमाने की सोच रहे हैं तो भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर खज्जियार लेकर जा सकते हैं. यह हिमाचल प्रदेश में स्थित बेहद खूबसूरत जगह है.

Also Read: PHOTOS: IRCTC का आगरा टूर पैकेज 16 अक्टूबर से होगा शुरू, सिर्फ 1 दिन में करें ताजमहल समेत इन जगहों का दीदार
undefined

यहां का शांत वातावरण और झील सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. यह जगह पूरी तरह से पहाड़ों के बीच फैला हुआ है. यहां पर विदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं. खज्जियार जगह इतनी खूबसूरत है कि इस ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है. यहां सैलानी पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं. चाहे तो आप अपनी वाइफ के साथ यहां घूमना जा सकते हैं.

undefined

औली

इस साल के करवा चौथ का अगर आप स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो औली अपनी वाइफ के साथ घूमने जा सकते हैं. यह जगह उत्तराखंड में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं. यहां पर एशिया की सबसे लंबी केबल कार है, जिसमें बैठकर आप औली के अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं. यहां का वेदर पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

Also Read: Karva Chauth 2023: पीरियड्स में क्या रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, जानिए कैसे करें पूजा
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola