ePaper

Karva Chauth 2023: पीरियड्स में क्या रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, जानिए कैसे करें पूजा

Updated at : 20 Oct 2023 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Karva Chauth 2023: पीरियड्स में क्या रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, जानिए कैसे करें पूजा

Karva Chauth Fast During Periods: करवा चौथ व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा व्रत रखती हैं. इस बार करवा चौथ 1 नवंबर को है. ऐसे में अगर आपको करवा चौथ के दिन पीरियड्स यानी मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करवा चौथ की पूजा और व्रत रखना चाहिए, तो चलिए जानते है विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Karva Chauth Fast During Periods: हिन्दू धर्म में करवा चौथ बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा व्रत रखती हैं. इस बार करवा चौथ 1 नवंबर को शाम पांच बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट है. ऐसे में अगर आपको करवा चौथ के दिन पीरियड्स यानी मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करवा चौथ की पूजा और व्रत रखना चाहिए, तो चलिए जानते है विस्तार से.

undefined

क्या पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं

पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखें या न रखें इसे लेकर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं. हालांकि अगर आपको व्रत शुरू करने के बाद पीरियड्स आते हैं तो करवा चौथ व्रत न तोड़े बल्कि रात में चांद देखर सभी नियमों का पालन करना चाहिए. इसके अलावा यदि आपको पहले से ही पीरियड्स हो रहे हैं तो भी आप करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं, लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि आपको खुद ये पूजा नहीं करनी है.

Also Read: PHOTOS : महाभारत काल की सबसे सुंदर स्त्रियां, जिसकी एक झलक पाने के लिए तरसे थे लोग, आप भी देखें तस्वीरें
undefined

पीरियड्स में करवा चौथ पूजा

अगर करवा चौथ के दौरान आपको पीरियड्स हो जाएं तो खुद करवा चौथ पूजा में शामिल न हो, बल्कि अपने जगह किसी अन्य महिला से अपने स्थान पर करवा की पूजा करा लें, लेकिन आप पूजा के स्थान से थोड़ा दूर बैठकर बैठकर पूजा में शामिल हो सकती हैं.

undefined

पीरियड्स में चांद को अर्घ्य

बता दें आप पीरियड्स के दौरान चांद को अर्घ्य दे सकती हैं. चांद के छलनी से दर्शन करके उपवास खोल सकती हैं.

Also Read: Navratri Fasting Tips: डायबिटीज के मरीज व्रत के साथ शुगर को करें कंट्रोल, फॉलो करें ये टिप्स
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola