ePaper

Varanasi News: वाराणसी पहुंचे अनुपम खेर, सतीश कौशिक और मधुर भंडारकर, गंगा आरती देखने के बाद जताई खुशी

Updated at : 27 Dec 2021 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: वाराणसी पहुंचे अनुपम खेर, सतीश कौशिक और मधुर भंडारकर, गंगा आरती देखने के बाद जताई खुशी

तीनों दिग्गजों ने बजड़े पर बैठकर गंगा आरती का लुत्फ उठाया. तीनों कलाकारों के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उनकी झलक के लिए बेचैन दिखे.

विज्ञापन
undefined

Varanasi News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोमवार की शाम शिव नगरी वाराणसी में गंगा आरती देखने पहुंचे. खास बात यह रही कि अनुपम खेर के साथ जाने-माने निर्देशक और एक्टर सतीश कौशिक और डायरेक्टर मधुर भंडारकर भी मौजूद रहे.

undefined

तीनों दिग्गजों ने बजड़े पर बैठकर गंगा आरती का लुत्फ उठाया. तीनों कलाकारों के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उनकी झलक के लिए बेचैन दिखे.

undefined

फिल्म कलाकार अनुपम खेर ने बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के बाद बहुत ही अद्भुत अनुभव को अपनी बातचीत के माध्यम से रखा. उन्होंने काशी में हुए विकास को देखकर खुशी जाहिर की.

undefined

अनुपम खेर ने कहा कि यहां की गलियां, सड़कें, मंदिर और शहर का पूरा वातावरण स्वच्छता और सुंदरता के साथ बदला दिख रहा है. यह पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और उन्होंने यहां काफी बदलाव किया है.

undefined

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने बताया कि वाराणसी के गंगा घाट घाट पहले से ज्यादा साफ और सुंदर दिखाई दे रहे हैं.

undefined

अनुपम खेर ने बताया कि जब वो गंगा आरती देख रहे थे तो काशी पहले से ज्यादा शांत और सौम्य नजर आ रही थी. इस शहर का सुकून पहले से ज्यादा बढ़ गया है. मैं सतीश कौशिक से यही बात कह रहा था कि काशी की गलियां अब संकरी नही हैं.

undefined

उन्होंने कहा कि यहां अब आने में लोगों को परेशानी नहीं हो रही हैं. बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम देखकर दिव्य अनुभूति हो रही है. आज गंगा घाट पर आरती देखने के बाद मन बहुत ही प्रसन्न हो गया है.

Also Read: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दिवाली, भगवान शिव को कहा आदिदेव
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola