ePaper

पवन सिंह के बाद इस खास शख्स के साथ दिखीं Akshara Singh, तेजी से वायरल हो रही फोटोज

Updated at : 10 Dec 2021 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
पवन सिंह के बाद इस खास शख्स के साथ दिखीं Akshara Singh, तेजी से वायरल हो रही फोटोज

Akshara Singh Love Story: एक समय था जब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. लेकिन अब दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं. अब अक्षरा सिंह को कोई और पसंद आ गया है. उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
undefined

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक जमाने में एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे. दोनों अक्सर साथ में मूवी-डिनर के लिए स्पॉट किए जाते थे. यहां तक कि दोनों एक साथ फिल्मों में भी काम करते थे. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते थे. फैंस अक्षरा को भाभी कहकर भी पुकरते रहते थे. लेकिन उनकी लव स्टोरी का भी द ऐंड हो गया.

undefined

अब दोनों अपने-अपने रिश्ते में आगे बढ़ चुके हैं. पवन सिंह की जहां शादी हो गई है. वहीं अक्षरा ने भी अपने काम पर फोकस करना शुरू कर दिया है. अभिनेत्री हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थी, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में रहती हैं.

undefined

अब एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटोज में एक्ट्रेस का कुल अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं इस दौरान उनके साथ एक और खास शख्स देखने को मिल रहा है. दोनों विक्टरी साइन देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में शख्स का हाथ देखने को तो नहीं मिल रहा है, बस घड़ी और ग्रीन कलर का जैकेट दिख रहा है. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

undefined

फोटो में अक्षरा सिंह ने ढीली स्वेटर और रिप्ड जींस पहन रखा है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने जूते पहने है. अभिनेत्री इस लुक में काफी कैज्वल लग रही थी. तसवीर देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी पार्क में घूमने के लिए आईं हो. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा, सत्यापित…थैंक्यू भगवान मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए…मैं जितना डिजर्व करती हुं…आपने मुझे उससे ज्यादा दिया.

undefined

अक्षरा के इस फोटो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सभी यह जानना चाहते हैं कि फोटो वाला शख्स आखिर कौन है. एक यूजर ने लिखा, आपका वक्त आ गया दीदी.आपने सही कहा था, ये वक्त है, साहब जरुर बदलता है. वहीं एक और यूजर ने लिखा, अभी वक्त बदला है और आपका दौर बदला है.आपकी हार्डवर्क का नतीजा है सब देख रहे हैं. आप हमेशा रॉक करो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola