अभिषेक बच्चन से पहले इस मॉडल के प्यार में थी ऐश्वर्या राय, मनीषा कोइराला की वजह से टूटा रिश्ता

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jan 2024 2:28 PM

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है. एक मां और पत्नी होने के बावजूद अभिनेत्री जज्बा, सरबजीत और हम दिल दे चुके सनम जैसी हिट फिल्में देने में कामयाब रही है. आज हम उनके अफेयर लिस्ट के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
undefined

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. आज अभिनेत्री अभिषेक बच्चन संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने कई स्टार्स को डेट किया था.

undefined

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभी अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं. इससे पहले अभिनेत्री ने अक्सर विवेक ओबेरॉय और सलमान खान संग अपने कथित रिश्तों को लेकर काफी ध्यान खींचा.

undefined

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के दौरान, ऐश्वर्या राय बच्चन फेमस डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग करती थी. इसी दौरान, अभिनेत्री की मुलाकात मॉडल राजीव मूलचंदानी से हुई. हालांकि, साल 1994 में यह अफवाह थी कि राजीव ने मनीषा कोइराला के लिए ऐश्वर्या संग ब्रेकअप कर लिया था.

undefined

यह भी बताया गया है कि इसी बात को लेकर मनीषा और ऐश्वर्या के बीच बुरी लड़ाई भी हुई थी. हालांकि, अपने एक इंटरव्यू के दौरान, ऐश्वर्या ने राजीव की ओर से मनीषा को डेट करने के बाद उनके साथ अफेयर होने की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया.

undefined

इतिहास के सबसे विवादित रिश्तों में से एक है ऐश्वर्या राय और सलमान का रिश्ता है. ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की शूटिंग के दौरान सलमान को डेट करना शुरू किया था.

undefined

हालांकि, उनका रोमांस ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और कपल ने अपनी राहें अलग कर ली. ब्रेकअप के बाद उनका रिश्ता तब बेहद विवादों में आ गया जब खबर आई कि सलमान ने शाहरुख की फिल्म ‘चलते-चलते’ के सेट पर हंगामा किया. ऐसा भी माना गया कि इसी वजह से ऐश्वर्या को फिल्म छोड़नी पड़ी. ऐसा भी माना जाता है कि ऐश्वर्या ने सलमान पर हिंसा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था.

undefined

सलमान के अलावा ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को भी डेट किया था. ऐसा माना जाता था कि ऐश्वर्या राय को डेट करने पर सलमान खान ने उन्हें धमकी दी थी. जिसके बाद एक्टर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी थी.

undefined

प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद विवेक को कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया. कुछ ही महीनों में ऐश्वर्या ने विवेक से रिश्ता तोड़ लिया. फराह खान से बातचीत के दौरान विवेक ने खुलासा किया कि उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस होस्ट करने का अफसोस है. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने यह सब उस (ऐश्वर्या) के लिए किया जिसने कभी उनकी सराहना नहीं की.

undefined

2005 में ऐश्वर्या की लव स्टोरी अभिषेक बच्चन के साथ शुरू हुई. दोनों पहली बार 1997 में बॉबी देओल की फिल्म ‘और प्यार हो गया’ के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे.

undefined

अभिषेक ने 2007 में न्यूयॉर्क में एक प्रमोशनल ट्रिप के दौरान ऐश को प्रपोज किया था और आखिरकार, 20 अप्रैल, 2007 को यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया. इस साल अप्रैल में इस जोड़े ने अपनी शादी के 15 साल पूरे किए.

Also Read: ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन क्यों नहीं करते हैं रिएक्ट, एक्टर बोले- व्यक्ति को जीवन में..
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola