ePaper

Agra Laxmi Story: दिव्यांग लक्ष्मी से मंगवाई जा रही थी भीख, मुक्त होने के बाद अस्पताल में हो रहा इलाज

Updated at : 06 Jan 2022 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Agra Laxmi Story: दिव्यांग लक्ष्मी से मंगवाई  जा रही थी भीख, मुक्त होने के बाद अस्पताल में हो रहा इलाज

मालिक लक्ष्मी को प्रताड़ित कर रहे थे. स्थानीय पशु प्रेमी एस जैन की शिकायत पर मध्य प्रदेश वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए हथिनी को जब्त कर लिया.

विज्ञापन
undefined

Agra Laxmi Story: नया साल वाइल्डलाइफ एसओएस हाथी अस्पताल के सुरक्षित वातावरण में लक्ष्मी के लिए जीवन में दूसरा मौका पाने की नई उम्मीद लेकर आया है. लगभग 25 से 30 वर्ष आयु की दिव्यांग हथिनी का कथित तौर पर सड़क पर भीख मांगने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. उसके मालिक लक्ष्मी को प्रताड़ित कर रहे थे. स्थानीय पशु प्रेमी एस जैन की शिकायत पर मध्य प्रदेश वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए हथिनी को जब्त कर लिया.

undefined

लक्ष्मी को ‘भारत की सबसे पतली हथनी’ कहा जाना गलत नहीं है. लक्ष्मी दुर्बल शरीर के अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित है. लंबे समय से कुपोषित, असामान्य रीढ़ की हड्डी के उभार, मुड़े हुए घुटनों के साथ हथिनी से लगातार काम करवाया गया, जो एक हाथी के लिए अशोभनीय है.

undefined

मध्य प्रदेश वन विभाग ने लक्ष्मी की बिगड़ती सेहत और गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मालिकों से जब्त कर लिया. मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया में है. अदालत के आदेशों के बाद, जिसने मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस हाथी अस्पताल और संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में लक्ष्मी के पुनर्वास की अनुमति दी.

undefined

पशु चिकित्सकों की टीम के साथ एक विशेष हाथी एम्बुलेंस, वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी देखभाल कर्मचारियों ने उसका चिकित्सा उपचार शुरू करने के लिए छतरपुर, मध्य प्रदेश की यात्रा की, लक्ष्मी के साथ दोस्ती और विश्वास का बंधन बनाया. जिससे उसकी अस्पताल तक की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद मिले. यात्रा के दौरान हथिनी को तत्काल उपचार एवं राहत प्रदान करने के लिए पशु चिकित्सकों का दल भी चिकित्सा उपकरण लेकर साथ मौजूद रहा.

undefined

हाथी अस्पताल और देखभाल केंद्र में पहुंचने पर लक्ष्मी ने भारत के पहले और एकमात्र हाथी अस्पताल परिसर में विशेषज्ञों के हाथों लेजर थेरेपी, डिजिटल वायरलेस रेडियोलॉजी और थर्मल इमेजिंग जैसी विशेष चिकित्सा प्रक्रियाएं प्राप्त करना शुरू कर दिया है.

undefined

वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक, कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि लक्ष्मी जैसी गंभीर रूप से दुर्बल और दिव्यांग हथिनी को देख हम हैरान थे. उसकी हालत निश्चित रूप से काफी चिंताजनक है. हम लक्ष्मी की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के प्रति सहानुभूति रखने के लिए न्यायालय के आभारी हैं. उसे आवश्यक चिकित्सा देखभाल हेतु हमारे हाथी अस्पताल में लाने की अनुमति जारी करने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन को धन्यवाद देते हैं.

(रिपोर्ट:- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा)

Also Read: Agra News: कौन है जो आगरा में कांग्रेस को नहीं करने देगा रैली, किससे माफी मांगने की रखी गई शर्त?
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola