ePaper

Agra News: कौन है जो आगरा में कांग्रेस को नहीं करने देगा रैली, किससे माफी मांगने की रखी गई शर्त?

Updated at : 06 Jan 2022 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: कौन है जो आगरा में कांग्रेस को नहीं करने देगा रैली, किससे माफी मांगने की रखी गई शर्त?

इसके विरोध में हिंदू कल्याण महासभा ने जिले के भगवान टॉकीज चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.

विज्ञापन

Agra News: पंजाब के फिरोजपुर में जनसभा में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री के काफिले को बीच में ही रोक दिया गया. इसके विरोध में हिंदू कल्याण महासभा ने जिले के भगवान टॉकीज चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम चन्नी को चेतावनी दी कि अगर 3 दिन में उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगी तो वह कांग्रेस की कोई भी रैली नहीं होने देंगे.

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी थी. मौसम खराब होने के चलते वह दिल्ली से सड़क द्वारा फिरोजपुर के लिए निकले. इसी दौरान फिरोजपुर में पहुंचने से पहले ही उनके काफिले को बीच में ही रोक दिया गया. दरअसल उनके काफिले से करीब 500 मीटर दूर किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. रास्ता साफ ना होने के चलते प्रधानमंत्री को वापस दिल्ली लौटना पड़ा. इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्री से धन्यवाद कहना कि प्रधानमंत्री सही सलामत एयरपोर्ट पहुंच गए. इसके बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को देखते हुए पूरे देश में उबाल फैला हुआ है. हर तरफ बीजेपी कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है और तमाम हिंदू संगठन कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं.

जिले के भगवान टॉकीज चौराहे पर हिंदू कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन करने के लिए पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री के पुतले में आग लगाई और कांग्रेस व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल का कहना था कि जिस तरह से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला पंजाब में सामने आया है. उससे यह साफ दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह से कांग्रेस बीजेपी के रास्ते में रोड़े अटका ने का काम कर रही है. साथ ही प्रधानमंत्री का इस तरह से अपमान करना पूरे देश का अपमान है. उनका कहना था कि हम चरणजीत सिंह चन्नी को 3 दिन की चेतावनी दे रहे हैं. अगर इन 3 दिनों के अंदर उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगी तो उत्तर प्रदेश में कहीं भी कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देंगे.

Also Read: Agra News: आगरा में लाखों की लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल दूसरा फरार

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola