Aaj Ka Love Rashifal, 18 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Aug 2023 9:51 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 काम में व्यस्तता के कारण प्रेमी के साथ किये वादे पूरे नहीं कर पायेंगे. यात्रा दूरियां और बढ़ा सकती हैं. आफिस या कार्यस्थल पर नये दोस्त बनेंगे. दोस्ती प्रेम संबंध बदलने पर आप खबरों की खबर में रह सकते हैं. जीवनसाथी को तरक्की या सम्मान मिल सकता है. आज का दिन खुशियां मनाने का है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका मूड रोमांटिक होगा. एक दूसरे के प्रति सम्मान और लॉयल रहेंगे. लेकिन प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज भाग्य आपका साथ दे रहा है. प्रेमी के साथ आज रोमांस करते दिन बीतेगा. जो बात आप काफी दिनों से अपने लव पार्टनर से कह नहीं पर रहे थे, आज वह कह डालें. जबाव सकारात्मक मिलेगा. प्रेमी विवाह का प्रस्ताव रख सकता है. पत्नी-बच्चों संग साथ छुट्टियां बिताने की योजना बनेगी.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
 पार्टनर के साथ छोटी ट्रिप पर जा सकते हैं और कैमरे में ताजा यादें कैप्चर कर सकते हैं. इस यात्रा से आपके बीच चल रहा आपसी मनमुटाव भी दूर हो सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज जो मांगेंगे मिलने की सम्भावना है. आपका आकर्षण मित्र व प्रेमी को प्रभावित रहेगा. काफी लोग आपसे दोस्ती करने की इच्छा प्रकट कर सकते हैं. विवाहित जीवन में किसी तीसरे के आ जाने के कारण जीवनसाथी से अनबन रहेगी. कुछ लोग लिव इन रिलेशन में रहने के लिये उत्सुक हो सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 आपस के मनमुटाव को दूर कर एक दूसरे के प्रति प्रेम प्रकट करेंगे. आज आपकी लव लाइफ का सबसे खूबसूरत दिन है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
 प्रेम में सब कुछ जायज है, यह कहावत चरितार्थ सिद्ध होगी. कुछ लोग विपरीत लिंग के आर्कषण के कारण रोज नया दोस्त बना सकते हैं. अकेले युवक-युवतियों के नये मित्र बनेंगे. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज अपनी लव लाइफ में थोड़ी समस्या आ सकती है. हालांकि चिंता की बात नहीं है. ठंडे दिमाग से काम लें और फालतू बहस न करें.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
 सोशल मीडिया पर नये मित्र बनेंगे. प्रेम के रिश्ते आपके मन में चंचलता ला सकते हैं. पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेमी के साथ विदेश जा सकते हैं.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात संभव है. जिसके साथ आगे दोस्ती नया मोड़ ले सकती है. प्रेमी अपनी मधुर वाणी से आपके कान में प्यार के कुछ बोल बोल सकता है, जो आपको रोमांच से भर देगा.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
रोमांस और खुशियों भरा दिन है. लव पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. आपको जिस सच्चे दोस्त की तलाश थी, वह आज प्रेमी के रूप में आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेगा. प्रेम विवाह सम्पन्न हो सकता है. जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
पति-पत्नी में नाराजगी बढ़ सकती है. वैवाहिक रिश्तों में खलबली मच सकती है. प्रेमी से प्रभावित होंगे. रोमांस की आज पराकाष्ठा महसूस करेंगें. प्रेमी के जीवन में प्रगति आ सकती है. आपका प्रेम उनके जीवन में उंमग लाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola