Aaj Ka Love Rashifal, 5 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Aug 2023 8:06 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
जीवनसाथी से सोच-समझकर मजाक करें. वह गुस्सा हो सकती है. पार्टनर की कुछ बातें इग्नोर करनी पडे़गी. आज पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे.Prabhat Khabar Graphics

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपकी लव लाइफ में अच्छा तालमेल रहेगा. प्रेमी के साथ बिताये हुए पल याद करेंगे. आज बनी रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पति-पत्नी के बीच मेलजोल रहेगा. आज आप प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें. आज आपको मानसिक शांति मिलेगी.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज लव लाइफ में कोई बाहरी व्यक्ति दखल दे सकता है. आप इससे मधुरता से बात कर बात खत्म करें. एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने की संभावना है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा फैसला लें सकते हैं. आपका फैसला सही हो सकता है. माता-पिता के बीच तनाव कम होगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है. आप पार्टनर पर कोई जोर-जबरदस्ती ना करें. दोस्ती प्यार में बदल सकती है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है. पार्टनर से अच्छा भोजन प्राप्त होगा. पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा और रोमांस करेंगे.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
जीवनसाथी की मदद मिलेगी. लव लाइफ अच्छी रहेगी. आज आपके खर्चे बढ़ेंगे. प्रेम संबंधों में किसी भी तरह का कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज लव लाइफ में मन मुटाव हो सकता है. आप पार्टनर की बातों पर गौर करें. आपको पार्टनर की कोई बात परेशान कर सकती है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. आज आप प्रेमी से अपने दिल की बात कह पाएंगे. आपको प्रेमी की ओर से हां मिल सकती है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज सिंगल लोगों के लिए दिन अच्छा है. आप आप लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है. आज प्रेम संबंधों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










