Aaj Ka Love Rashifal, 22 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jul 2023 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन कुछ स्फूर्त्ति भरा रह सकता है. आप दोनों मिलने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि मिलने के बाद ही फिर से एक नई ऊर्जा का संचार होने की संभावना बन रही है. अभी तक जो नकारात्मक ऊर्जा छाई हुई थी, वह दूर होगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम संबंधों की अगर बात करें तब आप किन्हीं बातों को लेकर उदास हो सकते हैं. आप नकारात्मक बातों की तरफ ध्यान ना देकर आशावादी बनें क्योंकि आप बहारों की तरफ ध्यान ना देकर उजड़े चमन को ज्यादा निहार रहे हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 प्रेमी जीवन की बात करें तब आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है क्योंकि आपका प्रेमी किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया प्रेम संबंधों को लेकर नहीं देने वाला नहीं है. लव-लाइफ को लेकर उसका नजरिया सम रहने वाला होगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
 पुराने प्रेमी से सदा के लिए नाता तोड़ने का एक अहम फैसला आप आज लेने वाले होगें. जो संबंध आगे बढ़ने वाले नहीं हैं तब उनके बारे में अब आप ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहेंगे. आप एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले लेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आप चीजों को ठीक करने के प्रयास में कुछ खराब भी कर सकते हैं. प्रेमी जीवन की नींव को जमने दें तब संबंधों में मजबूती आएगी. बार-बार उन्हें उखाड़कर फिर से स्थापित करने के चक्कर में ये सदा के लिए भी उखड़ सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 प्रेम संबंधों में जो भी आपके मतभेद हैं या आपकी अलग-अलग जो विचारधाराएं हैं, उन्हें एक करना जरूरी है तभी प्रेम संबंध सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे. आप दोनों मिलकर, बैठकर बातचीत करें और जो भी वादे करें उन्हें निभाएं भी.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आप मतलबी हो सकते हैं क्योंकि जो आपके हित की बातें होगी आप केवल उन्हीं पर विचार करना ज्यादा पसंद कर सकते हैं. प्रेमी के हक की किसी बात का आप समर्थन नहीं करेगे जिससे प्रेमी दुखी रह सकता है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी जीवन को लेकर आप आज असुरक्षित की भावना से ग्रसित रह सकते हैं. आपके मन में कुछ बुरी भावनाएं भी प्रेमी के प्रति समा सकती हैं. उन्हें अगर जल्दी बाहर नहीं निकाला गया तब आपकी लव-लाइफ पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
 आपके जीवन में एक नया हाथ आगे बढ़ने की संभावना बन रही है, जिसे आप शीघ्रता से थामना चाहेंगे. यह हाथ आपके जीवन में सकारात्मकता लाने वाला होगा. यह आपको जीवन के हर क्षेत्र में सपॉर्ट करने वाला होगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आप ईमानदारी बरतना चाहते हैं और ऐसी ही उम्मीद आप अपने प्रेमी से भी रखते हैं. फिर भी आपको प्रेमी की कोई बात चुभ सकती है, जिसे लेकर आप दिन भर परेशान रह सकते हैं. कोई ऐसी बात अगर है तब आपको बात करनी चाहिए.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी जीवन में जो उथल-पुथल मची हुई है उसके आज शांत होने के योग ब रहे हैं. बहुत बड़ा बदलाव आपके प्रेमी जीवन में होने के योग बन रहे हैं. इस बदलाव को लेकर पहले आप दोनों असहमत हो सकते हैं लेकिन शीघ्र ही आपका इरादा बदल जाएगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 आपके सामने ढेर सारा प्यार बिखरा पड़ा है लेकिन आप हैं कि उसे अनदेखा कर रहे होंगे. जब तक आप नजरें उठाकर देखेंगे नहीं तब तक संबंधों में ताजगी नहीं आ पाएगी. भावनाओं को उजागर करने में झिझकें नहीं, जो कहना है कह डालें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola