Aaj Ka Love Rashifal, 3 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Aug 2023 6:35 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों की बात करें तो समय मिला-जुला सा कहा जाएगा. दिल के भाव मेंढ़क की तरह उछल-कूद करते नजर आते हैं. कोई भी भाव स्थाई रहने वाला नहीं है लेकिन आपको ये बात निश्चित तौर पर पक्की करनी होगी कि प्रेम का भाव फीका ना हो जाए.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आकाशीय स्थिति कह रही है कि कुछ बातों का हल निकाल लेना चाहिए वरना लांछन लगने के योग बन रहे हैं. आप अपनी सफाई में कुछ कहें या ना कहें प्रेमी के कान पर जूं तक नहीं रेंगने वाली है. सच बात तो यह है कि बात को स्पष्ट करने का आपका मूड ही नहीं होगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
कोई आपको भड़काऊ बातें कहकर प्रेमी के खिलाफ करने का, षडयंत्र की कोशिश कर सकता है. आप बिना सोचे समझे ऐसी कोई बात दिलो-दिमाग पर हावी ना होने दें. उत्तेजित होकर आप गलत निर्णय ले सकते हैं जो प्रेमी जीवन के लिए हानिकर हो सकते हैं.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेमी से बातें तो बहुत होगी लेकिन इन बातों में व्यंग्यों के बाण तरकश से ज्यादा छोड़े जाएंगे. इन तीरों की चुभन सीधे आपके दिल को छेदती हुई जाएगी. आप बातों का विषय बदलने की कोशिश भी करेंगे लेकिन अफसोस घूम-फिरकर वही बात आ जाएगी.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज की ग्रह स्थिति आप दोनों को एक-दूसरे के विपरीत ला खड़ा कर सकती है, जहां नाराजगी प्रकट हो सकती है. लेकिन आप समझदारी का परिचय देते हुए स्थिति को संभालने में कामयाब हो जाएंगे. जिस चीज से आप दोनों भागते हैं उस पर बात करने का साहस मिलेगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज की ग्रह स्थिति से आपके प्रेमी जीवन में एक नाटकीय मोड़ आ सकता है. प्रेमी आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ऊल-जुलूल हरकतें कर सकता है जो किसी ड्रामे के सीन से कम नहीं होगी. आप काफी शर्मिंदा महसूस कर सकते हैं.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आज आपके मुख मंडल पर मुस्कान बनी रह सकती है. प्रेम संबंधों पर अगर दुख के बादल गहराए हुए थे तो आज वह छंटते हुए नजर आते हैं. मन बाग-बाग खिलेगा और प्रेम की बगिया एक बार फिर महक उठेगी.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी को गले लगाने का मन तो बहुत होगा लेकिन अभी देर है, कुछ समय और इंतजार करना पडेगा. रोमांस, प्यार और दुलार भरी बातें प्रेमी से करके आप उसे जतला सकते है कि आप उसकी कितनी परवाह करते हैं. दिल खोल के बातें होगी.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
बहुत कम है जब निराशा आप पर हावी होती है क्योंकि आप आशावादी हैं और प्रेमी जीवन का भी केवल सकारात्मक पहलू आप देखना चाहते हैं. लेकिन एकाध बार ऐसा संभव है कि कुछ नकारात्मक बातें संबंधों में प्रवेश कर ही जाती है, जिनका आपको मुकाबला करना चाहिए.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
चमकती और खिली हुई धूप जिस तरह से फैलती है ठीक वैसे ही आप अपनी रिलेशनशिप को भी फैलाना चाहते हैं. इसके लिए आप प्रेमी की बहुत तारीफ कर सकते हैं. चिकनी-चुपड़ी बातों से उसका मन बहलाने की पूरी कोशिश आपकी ओर से रहेगी.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी की मदहोश करने वाली बातों का लुत्फ उठाएंगे. उसकी बातें आप पर जादू सा असर करेगी, इससे आपकी आंखों की चमक देखते ही बनेगी. हंसी-मजाक में दिन बीतने के योग बनते हैं. जैसा आप चाहते हैं वैसे ही बातें आज करने को मिलेगी.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेमी से ज्यादा गुफ्तूगू करने का समय नहीं मिलेगा या आप जान-बूझकर बात करना नहीं चाहेंगे. ऑनलाइन या वीडियो कॉल पर बात ना करने के लिए आप ऑफिस के काम को जिम्मेदार ठहाराकर बच निकलना चाहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










