ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 12 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 12 Jul 2023 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 12 जुलाई 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 12 जुलाई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. घर-परिवार का माहौल सही नहीं रहेगा. ऐसे में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
किसी बात को लेकर आप प्रेमी की नाराजगी झेल सकते हैं. इस कारण आप बात करने में पीछे हट सकते हैं. लेकिन दिन खत्‍म होते-होते परिस्थितियों में बदलाव आने के योग बनते हैं और तब आप जी भर कर अपनी बात कहेंगे.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 प्रेम की बजाय काम और नौकरी को प्राथमिकता देंगे. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ काम करने में समय बीत सकता है. प्रेमी नाराज हो सकता है. आप पर शक भी कर सकता है. लव रिलेशन में मजबूती लाने के लिए संयम से काम लें. सुनी-सुनाई बातों पर न विश्वास करें, ताकि आपके रिश्ते मजबूत बने रहें.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आप दोनों के लिए आज का दिन काफी खास रह सकता है क्योंकि आप आज अन्य दिनों की तुलना में प्रेमी के साथ बहुत अटैच महसूस करेंगे. आप दोनों अध्यात्मिक जीवन और आत्मचिंतन में इतने ज्यादा मग्न हो जाएंगे कि सब कुछ भूल जाएंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 किसी बात को लेकर साथी के साथ झगड़ा हो सकता है. अपने पार्टनर की बातों को अनदेखा न करें. वह आपकी अटेंशन और समय दोनों चाहता है. जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है. विदेश भ्रमण को जा सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आप दोनों बहुत सी समस्याओं को एक साथ उठाने की बजाय उन्हें एक-एक कर सामने लेकर आएं. एक साथ समस्याओं का हल नहीं किया जा सकता है. जैसे एक साथ बहुत सी लकड़ियों का बंडल नहीं तोड़ सकते हैं ठीक उसी प्रकार समस्याओं को भी नहीं खत्‍म कर सकते हैं.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

लव पार्टनर से नहीं बनेगी. बगैर किसी बात की बहस आपस में दूरियां ला सकती है. ब्रेकअप हो सकता है. कुछ लोगों के प्यार में झूठ का सामना करना पड़ सकता है. जो प्रेम संबंधों की डोर को तोड़ सकता है. विवाहित लोगों के लिए दिन अनुकूल है. संतान की चाह पूरी होगी.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
भले आप लव रिलेशन में बने हुए हैं लेकिन अभी आपको एक ऎसे मौके की तलाश है जिसमें आप खुलकर प्रेमी से मन की ढेर सारी बातें बता सकें. उनसे अपनी हर फील‍िंग का इजहार कर सकें जो आपने कभी नहीं की.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज जीवनसाथी का मूड रोमांटिक रहेगा. ऑफिस में सहकर्मी प्यार के रिश्ते के लिए प्रपोज कर सकता है. दिन साथी के साथ खुशनुमा गुजरेगा. प्रेमी की गलतियों को नजर अंदाज करें.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
अगर आप हर समय प्रेमी पर रौब जमाते रहेगें तब उसका आत्मविश्वास डगमगा सकता है. किसी को हर समय नीचा दिखाना ठीक नहीं है. प्रेमी की भावनाओं की कद्र नहीं करना आता है तब आपको प्रेम संबंधों को लंबा नहीं ले जाना चाहिए.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा होगा. अचानक लवर के संग वाद—विवाद हो सकता है. यह विवाद बढ़ भी सकता है. आज तमाम कोशिशों के बावजूद डेट फिक्स नहीं हो पाएगी. फोन से या चैटिंग से साथी के साथ जुड़ाव बना रहेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आप दोनों के मध्य बेफिजूल की कहासुनी के योग बनते हैं. इस कारण आपकी रातों की नींद भी उड़ सकती है. आप केवल मुश्किलें देख रहे हैं और वो नहीं देख रहे जिसकी वजह से प्रेमी जीवन सफल हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola