ePaper

गाड़ियों के मनपंसद नंबर के रेट में की गयी भारी कमी, अब दोपहिया वाहन के लिए भी सस्ती दरों पर होगा उपलब्ध

Updated at : 20 Dec 2020 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
गाड़ियों के मनपंसद नंबर के रेट में की गयी भारी कमी, अब दोपहिया वाहन के लिए भी सस्ती दरों पर होगा उपलब्ध

दोपहिया वाहनों में मनपसंद नंबर लगाने की शौक रखने वालों के लिए राहतभरी खबर है. ऐसे लोगों को राहत देते हुए परिवहन विभाग ने मनपंसद नंबर के आधार शुल्क में भारी कमी की है. सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक भी मनपसंद का नंबर लेना चाहते थे, लेकिन रेट अधिक होने की वजह से नहीं ले पाते थे. अब दोपहिया वाहन के लिए भी सस्ती दरों में मनपसंद नंबर ले सकेंगे.

मनपसंद नंबरों के लिए 20 हजार रुपये कम लगेंगे

उन्होंने कहा कि अब 0101, 0100, 0012, 1234 आदि जैसे मनपसंद नंबरों के लिए आधार शुल्क में 20 हजार रुपये कम लगेंगे. पहले इसी नंबर के लिए गैर परिवहन वाहन के लिए 35000 रुपये लगते थे, जो घटा कर 15000 रुपये किया गया है. वहीं, 0121, 0123,0151 आदि मनपसंद नंबरों के लिए 16000 रुपये से घटाकर 10000 रुपये किया गया है. इसके अलावा कोई अन्य निबंधन संख्या, जिसे चालू सीरीज में मनपसंद निबंधन संख्या के रूप में मांग की गयी हो, उसमें 10000 रुपये से कम कर 5000 रुपये किया गया है.

घर बैठे होगा ऑनलाइन बुक

परिवहन सचिव ने कहा कि अपनी गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर या मनपसंद का नंबर अब खुद ही घर बैठे ऑनलाइन बुक करा सकते हैं. इसके लिए किसी डीटीओ कार्यालय में ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. परिवहन विभाग ने फैंसी नंबर और लकी नंबर की बढ़ते डिमांड को देखते हुए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है.

Also Read: बिहार के इन 28 नेशनल हाइवे के काम में फंसा है पेंच, अब पटना हाइकोर्ट ने 22 जिलों के डीएम को दिया निर्देश और मांगी जानकारी
पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा

उन्होंने कहा कि कार,बाइक या अन्य गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर व मनपसंद का नंबर पाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. फैंसी नंबर में एक ही नंबर के लिए एक से अधिक दावेदार होने की स्थिति में बोली लगेगी और अधिकतम बोली लगाने वाले को वह नंबर दिया जायेगा. पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी तथा आवेदक बोली एवं निष्कर्ष को स्वयं भाग लेकर देख सकेंगे.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन