बिहार में कम नहीं हो रही बीमारियों की सूची, अब इन्सेफलाइटिस और स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Sep 2021 11:43 AM
पटना जिले में कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू व जापानी इन्सेफलाइटिस ने दस्तक दे दी है. शहर के एक निजी अस्पताल में तीन स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है. तो शहर के एनएमसीएच व पीएमसीएच में तीन बच्चों में जापानी इन्सेफलाइटिस बीमारी की भी पुष्टि भी हो चुकी है.
पटना. पटना जिले में कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू व जापानी इन्सेफलाइटिस ने दस्तक दे दी है. शहर के एक निजी अस्पताल में तीन स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है. तो शहर के एनएमसीएच व पीएमसीएच में तीन बच्चों में जापानी इन्सेफलाइटिस बीमारी की भी पुष्टि भी हो चुकी है.
इन बीमारियों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. विभाग के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ विभाग कुमारी की देखरेख में बच्चों के इलाज के बेहतर इंतजाम के लिए तैयारियां तेज कर दी गयी हैं.
शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस के अलावा प्राथमिक व अनुमंडलीय अस्पतालों के पीडियाट्रिक आइसीयू यानी शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में वेंटिलेटर के साथ पायपैप का भी इंतजाम किया जा रहा है. जिससे कि गंभीर बच्चों का इलाज किया जा सके.
उन्हें वेंटिलेटर फुल होने पर वेंटिलेटर जैसा इलाज मिल सके. इसकी मदद से ज्यादा से ज्यादा बच्चों की जान बचायी जा सके.
स्वाइन फ्लू के मरीजों को लेकर विभाग अलर्ट हो गया है. विभाग ने शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक व प्रिंसिपल को निर्देश जारी करते हुए कहा कि मरीजों के इलाज के लिए दवा व मास्क का भी इंतजाम किया जाये. मौसम बदलने के कारण स्वाइन फ्लू की बीमारी फैलती है. गत वर्ष भी काफी मरीज आये थे.
कि Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










