Bihar News: सीओ को साले ने ही ढाई लाख घूस लेते पकड़वाया, छापेमारी में ये चीजें हुई बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2021 7:22 AM
Bihar News: शिकायत में कहा कि 35 साल पहले खरीदी गयी जमीन पर विवाद पैदा करवा कर सीओ जमाबंदी कायम करने के लिए ढाई लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे.
पटना. निगरानी ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बेतिया के सीओ श्यामाकांत प्रसाद को ढाई लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. लेकिन गिरफ्तारी के बाद टीम को सूचना मिली कि सीओ के आवास पर अतिरिक्त कैश समेत काफी दौलत है.
इस पर निगरानी की टीम ने तुरंत उनके बेतिया के कमलनाथ नगर स्थित आलीशान घर में छापेमारी शुरू की. देर शाम तक छापेमारी जारी थी. सीओ तीन महीने में सेवानिवृत्त होने वाले थे. अब सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाली सभी सुविधाएं भी अटक गयी हैं.
सीओ के खिलाफ श्यामाकांत प्रसाद के मौसेरे साले डॉ विनोद कुमार गुप्ता ने ही शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने शिकायत में कहा कि 35 साल पहले खरीदी गयी जमीन पर विवाद पैदा करवा कर सीओ जमाबंदी कायम करने के लिए ढाई लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे.
Also Read: Bihar News: हेडमास्टर की नियुक्ति परीक्षा पर हाइकोर्ट ने लगायी रोक, जानें क्या है कोर्ट का फैसला…
छापेमारी में बरामदगी
10.5 लाख कैश, 938 ग्राम सोना, करीब तीन किलो चांदी, आठ स्थानों पर प्लॉट के कागजात, छह पासबुक, एलआइसी व अन्य में निवेश से जुड़े 16 कागजात, बेतिया में तीन मंजिला मकान.
Posted by: Radheshyam kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










