एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने घेराबंदी कर कुख्यात अपराधी को दोबोचा, बड़ी संख्या में हथियार व गोली बरामद

एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने रामदिरी नकटी टोला में संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान एक अपराधी को बड़ी संख्या में हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम नकटी टोला निवासी आनंद कुमार बताया जा रहा है.
बेगूसराय. बिहार पुलिस के एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने रामदिरी नकटी टोला में संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान एक अपराधी को बड़ी संख्या में हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम नकटी टोला निवासी आनंद कुमार बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, छह देसी पिस्तौल, 17 गोली एवं पटना नंबर का एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी से वरीय पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को सूचना मिली थी कि कई हत्या कांड में फरार कुख्यात अपराधी अजय सिंह उर्फ दुर्योधन रामदीरी आया हुआ है. सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने इसकी जानकारी बेगूसराय एसपी को दी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसटीएफ और मटिहानी थाना की पुलिस ने रामदीरी नकटी टोला में घेराबंदी कर दी. टीम ने कमल किशोर सिंह के घर पर छापेमारी की, जहां की उसके पुत्र अनंत कुमार को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया.
Also Read: Lampi Virus: लंपी वायरस जानवरों के लिए जानलेवा, पशुओं को नहीं लग रहा भूख तो हो जाए सतर्क, जानें बचाव के उपाय
बताया जा रहा है कि अनंत अपराध के साथ-साथ हथियार की तस्करी भी करता है. हालांकि इसका खुलासा अभी पुलिस की पूछताछ के बाद ही होगा. जानकारी यह भी मिल रही है कि रात में कई संदिग्ध अपराधी रामदिरी नकटी टोला में देखे गए थे. लेकिन रविवार को जब तक पुलिस की टीम पहुंचती दियारा का फायदा उठाकर सभी वहां से निकल गए. बता दें कि हाल के दिनों में एसटीएफ ने बेगूसराय पुलिस के साथ मिलकर बड़ी संख्या में अपराधियों और हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










