ePaper

राष्ट्रपति पद को लेकर बोले संजय झा, सीएम नीतीश कुमार को 2025 तक जनता की सेवा करने का मिला है जनादेश

Updated at : 11 Jun 2022 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद को लेकर बोले संजय झा, सीएम नीतीश कुमार को 2025 तक जनता की सेवा करने का मिला है जनादेश

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को बंगला से बेदखल किये जाने संबंधी सवाल पर कहा कि आरसीपी सिंह को राज्य सरकार ने कोई बंगला नहीं दिया था और उन्हें बेदखल भी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

पटना. सूचना एवं जनसंपर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रपति पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार की जनता ने 2025 तक सेवा करने का जनादेश दिया है. यह कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते रहेंगे. इस मुद्देपर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि योग्यता रहना और भागीदारी करना या प्रत्याशी बनना दो अलग बातें हैं. नीतीश कुमार जैसा समाजवादी और ट्रांसपेरेंसी के साथ राजनीति करने वाला वर्तमान समय में देश में कोई दूसरा नेता नहीं है.

राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनना राजनैतिक परिवेश पर निर्भर

इस बात को अन्य दल के नेता भी मानते हैं. श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनना राजनैतिक परिवेश पर निर्भर करता है. यह संख्या बल पर निर्भर नहीं है, अपने देश में पूर्व में भी इसके कई उदाहरण हैं. दोनों मंत्री शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में जन सुनवाई के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे. जन सुनवाई में उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया.

‘आरसीपी सिंह को राज्य सरकार ने नहीं दिया था बंगला’

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को बंगला से बेदखल किये जाने संबंधी सवाल पर कहा कि आरसीपी सिंह को राज्य सरकार ने कोई बंगला नहीं दिया था और उन्हें बेदखल भी नहीं किया गया है. आरसीपी सिंह इस समय जदयू के विधान पार्षद संजय गांधी को आवंटित 7-स्टैंड रोड बंगले में रह रहे थे. यह पूरा मामला संजय गांधी और आरसीपी सिंह के बीच का है. इसके बीच सरकार कहीं से भी नहीं आती है. 7-स्टैंड रोड का बंगला बिहार के मुख्य सचिव को अलाॅट किया गया है. श्री गांधी को 10-एम स्टैंड रोड का बंगला दिया गया है.

Also Read: बिहार में सातवें चरण के लिए विद्यालयवार जुटायी जा रही रिक्तियां, प्राथमिक शिक्षक नियोजन की तैयारी शुरू
बाढ़ से खतरे की कोई बात नहीं

जल संसाधन विभाग मंत्री संजय कुमार झा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बाढ़ से फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है. हमलोग एक जून से ही फ्लड फाइटिंग का काम शुरू कर चुके हैं. अर्ली माॅनीटरिंग सिस्टम से काफी लाभ मिल रहा है. इसके फलस्वरूप पांच दिन पूर्व ही नदियों के जल स्तर की संभावित जानकारी मिल जाती है. उन्होंने कहा कि हम लोग बिहार में होने वाली वर्षा से उतने चिंतित नहीं होते, जितने चिंतित नेपाल में होने वाली वर्षा से होते हैं. फिलहाल गंडक में पानी आया है पर अभी चिंता की कोई बात नहीं है. उक्त अवसर पर मुख्यालय उपाध्यक्ष डाॅ नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय महासचिव अरुण कुमार सिंह और सचिव मनीष कुमार मौजूद रहे.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन