ePaper

पटना रिंग रोड : कन्हौली-शेरपुर के बीच होगी 187 एकड़ जमीन का अधिग्रहण, जानें कहां और कितना होगा अधिग्रहण

Updated at : 30 Apr 2023 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना रिंग रोड : कन्हौली-शेरपुर के बीच होगी 187 एकड़ जमीन का अधिग्रहण, जानें कहां और कितना होगा अधिग्रहण

पटना रिंग रोड निर्माण के लिए कन्हौली-शेरपुर के बीच 12 मौजा में 187 एकड़ जमीन अधिग्रहण होना है. रेट का एस्टीमेट तैयार होने के बाद नोटिस जारी होगा. रिंग रोड का निर्माण एनएचएआइ करेगी.

विज्ञापन

पटना रिंग रोड के निर्माण के लिए कन्हौली- शेरपुर के बीच 12 मौजा में जमीन अधिग्रहण को लेकर मुआवजा का एस्टीमेट तैयार हो रहा है. मुआवजे के लिए छह सदस्यीय कमेटी ने रेट तैयार किया है. इसके आधार पर जमीन के स्ट्रक्चर के अनुसार रेट का एस्टीमेट बनेगा. सूत्र ने बताया कि अधिग्रहण वाले जमीन का रेट तीन साल पहले सेल डीड व वर्तमान एमवीआर दर में जो अधिक होगा, उसके अनुसार दिया जायेगा. जमीन का किस्म कृषि, आवासीय, व्यावसायिक, सड़क से दूरी, नगर पंचायत, नगर परिषद, ग्रामीण के अलावा अन्य आधार पर रेट का निर्धारण किया गया है.

12 मौजा में 187 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है

प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की सूचना की तिथि से रेट प्रभावी होगा. पटना रिंग रोड निर्माण के लिए कन्हौली-शेरपुर के बीच 12 मौजा में 187 एकड़ जमीन अधिग्रहण होना है. रेट का एस्टीमेट तैयार होने के बाद नोटिस जारी होगा. रिंग रोड का निर्माण एनएचएआइ करेगी. इसके निर्माण पर लगभग 468 करोड़ खर्च होंगे.

बिहटा व मनेर में जमीन अधिग्रहण होगा

रिंग रोड का निर्माण के लिए कन्हौली से शेरपुर के बीच बिहटा व मनेर अंचल के छह-छह मौजा में लगभग 187 एकड़ जमीन अधिग्रहण होगा. बिहटा अंचल के वाजीदपुर, पैनाल, कन्हौली, परखोतिमपुर कोठी, मुस्तफापुर व हीरामनपुर गांव शामिल है. वहीं मनेर अंचल के मुस्तफापुर मौली, रसूलपुर बिजैगोपाल, हरशंकरपुर नरहन्ना, रसूलपुर बिजैगोपाल मिलकी, बलुआ व सन्तर गांव शामिल है. बिहटा अंचल में लगभग 79 एकड़ व मनेर अंचल में लगभग 108 एकड़ जमीन अधिग्रहण होगा.

रैयतों से जमीन लेने को जल्द होगा नोटिफिकेशन

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि रिंग रोड निर्माण के लिए रैयतों से जमीन अधिग्रहण के लिए जल्द नोटिफिकेशन होगा. इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी ने रेट का निर्धारण किया है. कमेटी में डीएम की अध्यक्षता में संबंधित अनुमंडल के एसडीओ, डीसीएलआर, अवर निबंधक, अपर समाहर्ता, अधियाची विभाग के पदाधिकारी व जिला भू अर्जन पदाधिकारी शामिल होते हैं. सूत्र ने बताया कि कमेटी ने जमीन के रेट का निर्धारण किया है. जमीन का किस्म अलग-अलग होने से रेट में भी अंतर होगा. जमीन का मुआवजा निर्धारित रेट के अनुसार मिलेगा.

Also Read: बिहार की सड़कों से हटेंगे डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन, 25 जिलों में खुलेंगे स्क्रैपिंग सेंटर
बिहटा अंचल में जमीन अधिग्रहण

  • वाजीदपुर- 0.97 एकड़

  • पैनाल- 2.52 एकड़

  • कन्हौली- 29.68 एकड़

  • परखोतिमपुर कोठी- 14.68 एकड़

  • मुस्तफापुर- 29.33 एकड़

  • हीरामनपुर- 2.06 एकड़

  • मनेर अंचल में छह मौजा में जमीन अधिग्रहण

  • मुस्तफापुर मौली- 3.34 एकड़

  • रसूलपुर बिजैगोपाल- 25.20 एकड़

  • हरशंकरपुर नरहन्ना- 13.85 एकड़

  • रसूलपुर बिजैगोपाल मिलकी- 0.49 एकड

  • बलुआ- 61.26 एकड़

  • सन्तर- 3.85 एकड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन