पुनाईचक के वृद्ध के नाम पर निकले सिम का इस्तेमाल कर रहे थे विधायक अनंत सिंह, CDR ने खोले चौंकाने वाले राज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2022 8:21 PM
Bihar News: बेऊर थाने की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि जिस सिम का इस्तेमाल विधायक द्वारा किया जा रहा था. इसके बारे में वृद्ध को कुछ भी नहीं पता था. पुलिस की पूछताछ में वृद्ध ने इस बात से साफ इन्कार किया है.
पटना. बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह के बैग से मिले मोबाइल व सिम के मामले की जांच में एक नया खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में विधायक के पास से जो मोबाइल और सिम मिले हैं, वो पुनाईचक के रहने वाले एक वृद्ध अर्जुन के नाम पर है. बेऊर थाना प्रभारी अतुलेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. जरूरत पड़ने पर पूछताछ के लिए विधायक को रिमांड पर भी लिया जायेगा.
बेऊर थाने की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि जिस सिम का इस्तेमाल विधायक द्वारा किया जा रहा था. इसके बारे में वृद्ध को कुछ भी नहीं पता था. पुलिस की पूछताछ में वृद्ध ने इस बात से साफ इन्कार किया है. ऐसे में यह सिम कहां से और किसके जरिये लिया गया, पुलिस यह जानने के प्रयास में जुट गयी है. मालूम हो कि मोबाइल बरामदगी के मामले में जेल प्रशासन द्वारा मुख्य उच्च कक्ष पाल अरुण मिस्त्री को शनिवार को ही सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि बेऊर जेल अधीक्षक ने छापेमारी के दौरान मोबाइल बरामदगी से संबंधित अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है.
अनंत सिंह से जो मोबाइल मिला है उसमें कई लोगों से बात करने की जानकारी मिल रही है. सीडीआर की जांच से मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह कई लोगों से संपर्क में रहते थे. पुलिस पूरी लिस्ट को खंगाल रही है. अनंत सिंह पटना से सटे मोकाम सीट से राजद के विधायक हैं. छोटे सरकार के नाम से विख्यात अनंत सिंह राजद में जाने से पहले जेडीयू के नेता और विधायक हुआ करते थे. बता दें कि पटना की बेउर जेल में छापेमारी के दौरान बंद अनंत सिंह के बैरक में पुलिस को मोबाइल फोन मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










