Bihar News: प्रेमिका को फोन देने पहुंचे दो प्रेमी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, फिर सिर मुड़वा पोती कालिख

Bihar Crime News: प्रेमिका को मोबाइल देना महंगा पड़ गया. प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद इन दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी. फिर पोल में बांध कर दोनों के चेहरों पर कालिख पोत दी गयी.
बिहार के नरकटियागंज से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रेमिका को मोबाइल देना महंगा पड़ गया. प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद इन दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी. फिर पोल में बांध कर दोनों के चेहरों पर कालिख पोत दी गयी. यहीं नहीं ग्रामीणों ने दोनों युवकों के सिर मुड़वा कर जूते का माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया. मामले से संबधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना शिकारपुर थाने के गादियानी गाव की बताई जा रही है. शिकारपुर थाना क्षेत्र में दो गदियानी टोला है. एक गोखुला पंचायत में और एक धुमनगर पंचयात की. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.
वायरल वीडियो के बारे में शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने शिकारपुर थाना क्षेत्र की घटना होने से इंकार किया है. वायरल वीडियो में दो युवकों को ग्रामीणों ने एक खंभे से बांधकर पिटाई कर रहे हैं. दोनों के सिर मुडवा कर उनके मुंह पर चुना लगाया गया है और गले में जूते की माला भी पहनाई गयी है. बताया जा रहा है कि आशिक अपने दोस्त के साथ शुक्रवार की देर रात्रि में अपनी प्रेमिका को मोबाइल देने उसके घर पहुंचा था. जहां ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. बाद में ग्रामीणों ने आशिक और उसके दोस्त की जमकर पिटाई भी कर दी.
हालांकि दोनों आरोपियों और गांव की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस भी घटना की पुष्टि से इंकार कर रही है. लेकिन भीड़ द्वारा कानून को अपने हाथ मे लेकर दोनों मनचलों को सजा दी जा रही है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अभी वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो कहां की है, यह भी पता लगाया जा रहा है. एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना दी गयी है. हालांकि अभी तक वायरल वीडियो कहां का है, इसके प्रमाण नहीं मिले है. जांच पड़ताल की जा रही है. शीघ्र ही इसका उद्भेदन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




