बिहार के 10 अनुमंडलीय अस्पतालों में बियाडा लगाएगा मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट, जानें किन जिलों को मिलेगा लाभ
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 May 2021 6:58 AM
कोरोनाकाल के वर्तमान दौर में बिहार में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने इस बार बियाडा सूबे के 10 अनुमंडलीय अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहा है. प्रदेश के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इसकी जानकारी दी. इन दस अस्पतालों में 55 बेडों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन की प्रेशर स्विंग एब्सॉर्बशन यूनिट स्थापित की जाएगी. कोरोना संक्रमण की बीमारी के दौरान इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी.

NHAI ने बिहार के 15 अनुमंडलीय अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय हाल में ही लिया था. अब बियाडा सूबे के 10 अनुमंडलीय अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहा है. शाहनवाज हुसैन ने उद्योग मंत्री बनने के बाद लगातार बियाडा के कामों को सक्रिय किया है. ऑक्सीजन की जरुरतों को भी अब बियाडा की मदद से पूरा किये जाने का फैसला उन्होंने लिया है.
प्रदेश के जिन दस अस्पतालों में ये ऑक्सीजन यूनिट लगेंगे उनमें गया के टेकारी, भागलपुर के नौगछिया, मुंगेर में तारापुर, कैमूर में मोहनिया, समस्तीपुर में दलसिंहसराय, कटिहार में बारसोई, पूर्वी चंपारण में अरेराज, नालंदा में राजगीर, पटना में बाढ़ और सारण में सोनपुर का अनुमंडलीय अस्पताल शामिल है. इन अस्पतालों में 55 बेडों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मई माह के अंत तक दो अस्पतालों में यह प्लांट शुरू हो जाएगा. वहीं बांकि 8 अस्पतालों में जून माह में प्लांट स्थापित किया जाएगा. गौरतलब है कि बिहार में जिला अस्पतालों के अलावा अनुमंडलीय अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की मांग काफी समय से की जा रही थी. हाल में ही NHAI ने भी सूबे के 15 अनुमंडलीय अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया था. जिसका काम 7 दिनों के अंदर शुरू करने की समय सीमा तय की गई थी.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए