'मन की बात' में बिहार की स्किल मैपिंग की चर्चा मनोबल बढ़ाने वाली : सुशील मोदी

Updated at : 31 May 2020 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
'मन की बात' में बिहार की स्किल मैपिंग की चर्चा मनोबल बढ़ाने वाली : सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जहां लॉकडाउन के दौरान गरीबों की सेवा में लगे व्यक्तियों-संगठनों का अभिनंदन किया, वहीं प्रवासी मजदूरों की पीड़ा पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन सबके योगदान की सराहना की,जो मजदूरों की तकलीफ कम करने या बांटने में दिन-रात लगे हैं. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आकलन तर्कसंगत है कि आजादी के बाद से बिहार-यूपी जैसे पूर्वी राज्यों के विकास की अनदेखी मजदूरों के पलायन-विस्थापन की बड़ी वजह रही.

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जहां लॉकडाउन के दौरान गरीबों की सेवा में लगे व्यक्तियों-संगठनों का अभिनंदन किया, वहीं प्रवासी मजदूरों की पीड़ा पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन सबके योगदान की सराहना की,जो मजदूरों की तकलीफ कम करने या बांटने में दिन-रात लगे हैं. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आकलन तर्कसंगत है कि आजादी के बाद से बिहार-यूपी जैसे पूर्वी राज्यों के विकास की अनदेखी मजदूरों के पलायन-विस्थापन की बड़ी वजह रही.

सुशील मोदी के निशाने पर राजद-कांग्रेस

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और राजद ने अपने लंबे शासन में अपराध का राजनीतिकरण किया, परिवार की कई पीढ़ियों के लिए बेनामी संपत्तियां बनायी. लेकिन, विकास ठप कर मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया. यही लोग मजदूरों के हमदर्द बनने के लिए बस भेजने के स्टंट करते दिखे.

प्रधानमंत्री ने बिहार का मनोबल बढ़ाया : सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने लुक-ईस्ट की नीति अपनाकर और अब 20 लाख करोड़ के पैकेज में लघु उद्योग, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देकर पलायन समस्या के स्थायी समाधान का रोडमैप प्रस्तुत किया. ग्रामीण अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत हो कि मजदूरों को बाहर न जाना पड़े. उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने स्किल मैपिंग कराने का जो फैसला किया है, उसे अच्छी पहल बताकर प्रधानमंत्री ने बिहार का मनोबल बढ़ाया. प्रधानमंत्री का आभार.

Also Read: बिहार में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, केंद्र सरकार की गाइडलाइन ही पूरी तरह होंगी लागू

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन