ePaper

Indian Railways: गुरू गोविंद सिंह जयंती पर रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना साहिब स्टेशन पर रुकेगी 40 ट्रेन

Updated at : 22 Dec 2022 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: गुरू गोविंद सिंह जयंती पर रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना साहिब स्टेशन पर रुकेगी 40 ट्रेन

Indian Railways के द्वारा यात्रियों को गुरू गोविंद सिंह जी महाराज की 365वीं जयंती के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया जा रहा है. 21 दिसंबर से चार जनवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव पटना साहिब स्टेशन पर होगा. यहां सभी ट्रेनें दो मिनट या उससे ज्यादा रुकेंगी.

विज्ञापन

Indian Railways के द्वारा यात्रियों को गुरू गोविंद सिंह जी महाराज की 365वीं जयंती के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया जा रहा है. 21 दिसंबर से चार जनवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव पटना साहिब स्टेशन पर होगा. यहां सभी ट्रेनें दो मिनट या उससे ज्यादा रुकेंगी. जंयती कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे द्वारा ये अस्थाई ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. पूर्व मध्य रेल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है. इसे लेकर रेलवे ने ट्वीट भी किया है. इसमें सभी ट्रेनों की लिस्ट जारी की गयी है. बताया जा रहा है कि इस अवधि में पटना में दूसरे राज्यों से चार लाख लोगों के आने की संभावना है.

प्रकाश पर्व की तैयारी पूरी

एक तरफ कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार के द्वारा अर्ल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं, पटना में गुरू गोविंद सिंह जी महाराज की 365वीं जयंती मनाने की पूरी तैयारी कर ली गयी है. इसके लिए प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही, पटना सिटी में गुरूद्वारा और बाल लीला गुरूद्वारा के साथ कंगन घाट को भी खुबसूरत ठंग से सजाया गया है. अगले दस दिनों के लिए सुरक्षा के भी इंतजाम चाक चौबंद किए गए हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए भी गुरूद्वारा कमेटी के द्वारा सख्त इंतजाम करने की तैयारी की जा रही है.

12361- आसनसोल- छत्रपति शिवाजी ट साप्ताहिक एक्स.

12362- छत्रपति शिवाजी ट आसनसोल साप्ताहिक एक्स.

12545- रक्सौल-लोकमान्य तिलक ट कर्मभूमि एक्स.

12546- लोकमान्य तिलक ट रक्सौल कर्मभूमि एक्स.

14223- राजगीर-वाराणसी बुद्ध पुर्णिमा एक्स.

14224- राजगीर-वाराणसी बुद्ध पुर्णिमा एक्स.

15483- अलीपुर द्वार-दिल्ली सिक्किम महानन्दा एक्स.

15484- दिल्ली-अलीपुर द्वार सिक्किम महानन्दा एक्स.

12333- हावड़ा प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस

12334- प्रयागराज रामबाग हावड़ा विभूति एक्सप्रेस

22213- शालिमार-पटना दुरंतो एक्सप्रेस

22214 पटना-शालिमार दुरंतो एक्सप्रेस

18449- पुरी-पटना बैधनाथ धाम एक्सप्रेस

18450- पटना-पुरी बैधनाथ धाम एक्सप्रेस

15635- ओखा- गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस

15636- गुवाहाटी-ओखा द्वारका एक्सप्रेस

22948- भागलपुर-सुरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22947- सुरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

13241- बांका राजेन्द्र नगर ट एक्सप्रेस

13242- राजेन्द्र नगर ट बांका एक्सप्रेस

12325- कोलकाता नंगल डैम साप्ताहिक एक्सप्रेस

12326- नंगल डैम – कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस

12303- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस

12304- नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस

13331- धनबाद-पटना इंटरसिटी

13332- पटना-धनबाद इन्टरसिटी

13423- भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस

13424- अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

22405- भागलपुर-आनंद विहार ट गरीब रथ

22406- आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ

12577- दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस

12578- दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस

12327- हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस

12328- देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस

12315- कोलकाता उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस

12316- उदयपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस

12435- जयनगर-आनंद विहार ट गरीब रथ एक्सप्रेस

12436- आनंद विहार ट जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस

13229- गोड्डा राजेन्द्र नगर ट साप्ताहिक एक्सप्रेस

13230- राजेन्द्र नगर ट गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन