अधिकतर स्कूलों में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढ़ाई की भी चल रही तैयारी, अभिभावकों से मांगे जाएंगे फीडबैक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2022 9:31 AM

विज्ञापन

अधिकतर स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई शुरू की जायेगी. कई स्कूलों में ऑनलाइनऑफलाइन मोड में पढ़ाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

शहर के अधिकतर स्कूलों में क्रिसमस की छुट्टी के बाद हाइब्रिड मोड में पढ़ाई शुरू की जायेगी. कोरोना के खतरे को देखते हुए शहर के विभिन्न स्कूलों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की है. स्कूलों में फिलहाल कोरोना के नये वेरिएंट और लोगों में उसके डर को देखते हुए मीटिंग की जायेगी और अभिभावकों से भी फीडबैक मांगे जायेंगे.

स्कूलों की मानें तो सरकार के गाइडलाइन और कोरोना की स्थिति को देखते हुए ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा. फिलहाल अधिकतर स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई शुरू की जायेगी. कई स्कूलों में ऑनलाइनऑफलाइन मोड में पढ़ाई शुरू कर दी गयी है.

Also Read: अंडमान निकोबार से पटना पहुंचे दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, नालंदा मेडिकल कॉलेज में 17 जूनियर डॉक्टर संक्रमित

इनमें नॉट्रेडम एकेडमी, लोयला हाइस्कूल, कार्मेल हाइस्कूल शामिल हैं. यहां विद्यार्थियों को कम संख्या में बुलाया जा रहा है. शिक्षक क्लास में कैमरा लगाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ा रहे हैं. लोयला हाइस्कूल के प्राचार्य ब्रदर सुधाकर रेड्डी ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में ली जा रही है.

आने वाले समय में सरकार के गाइडलाइन को देखते हुए पूर्ण रूप से फैसला लिया जायेगा. वहीं, संत जेवियर्स हाइस्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टू सवारीराजन ने बताया कि शिक्षकों के साथ मीटिंग कर क्लासेस के मोड पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन